• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाहाबाद विवि दीक्षान्त समारोह में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्रों को 263 मेडल से नवाजा

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह सोमवार को सीनेट भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार धर्मेन्द्र प्रधान एवं इविवि के कुलाधिपति आशीष कुमार चौहान ने कुल 263 मेडल वितरित किये। इस दौरान मुख्य अतिथि ने तीन नये भवनों गार्गी महिला छात्रावास, चंद्रशेखर आजाद इंटरनेशनल हॉस्टल और मेजर ध्यानचंद स्टूंडेन्ट एक्टीविटी सेन्टर का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऐसा शोध कराया जाए, जो समाज के उपयोग में हो। केवल शोध पत्र में प्रकाशन के लिए रिसर्च न कराया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विश्वविद्यालय में पांच साल के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ की स्थापना कराने का ऐलान किया। साथ ही रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश का नेतृत्व करने वाली प्रयोगशाला है। सभी विधा में दुनिया के नेतृत्व करने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही हैं।

डॉ. रीना गुप्ता को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित करते धर्मेंद्र प्रधान।

दीक्षान्त समारोह में इसके अलावा स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर चार चांसलर गोल्ड मेडल, चार सिल्वर व दो ब्रॉन्ज मेडल भी दिये गये। जिसमें 2018-19 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में चांसलर गोल्ड मेडल हिमांशु दुबे, सिल्वर मेडल नेहा मिश्रा और ब्रांज मेडल कुलभूषण तिवारी को दिया गया।

डॉ. राहुल पटेल को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित करते धर्मेंद्र प्रधान।

पोस्ट ग्रेजुएट में गोल्ड मेडल शिवनेकर रेवती विजय और सिल्वर मेडल श्रेया अग्रवाल को मिला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से दो बेस्ट टीचर्स को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया। इनके अलावा दो शोधार्थियों को मेघनाथ साहा रिसर्च अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इविवि के कुलाधिपति आशीष कुमार चौहान ने किया।

दीक्षांत समारोह में डिग्री पाकर खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं।

इसी प्रकार 2019-20 में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में गोल्ड मेडल अक्षिका मित्तल, सिल्वर मेडल शाल्विका उपाध्याय और ब्रांज मेडल उर्जा श्रीवास्तव को दिया गया। पोस्ट ग्रेजुएट में गोडल मेडल माधवी सिंह और सिल्वर शशांक मणि त्रिपाठी को मिला। सभी छात्रों (पुरूष) के लिए सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा तथा पीएचडी महिला छात्रों के लिए सफेद साड़ी लाल बार्डर के साथ तथा अंडर व पोस्ट ग्रेजुएट के लिए सफेद सूट में छात्रों ने मेडल प्राप्त किये।

Tags: allahabad university convocation 2021dharmendra pradhanEducation Newspraagraj newsup news
Previous Post

शामली में गरजे CM योगी, बोले- किसी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

Next Post

‘बातें कम-काम ज्यादा’ गीत पुस्तक का सीएम पुष्कर ने किया विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post

'बातें कम-काम ज्यादा' गीत पुस्तक का सीएम पुष्कर ने किया विमोचन

यह भी पढ़ें

cm yogi

देश कमजोर हुआ तो सनातन के समक्ष होगा अस्तित्व का संकटः योगी

09/02/2026

ग्रैमी अवार्ड नॉमिनेटेड भारतीय-अमेरिकी रैपर ‘राजा कुमारी’ का पहला हिंदी ट्रैक रिलीज

28/10/2020

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version