Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। केंद्रीय शिक्षामंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमितामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

प्रधान ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं। युवाओं की प्रतिभा को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में भी केंद्र द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वरोजगार की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।

CM Office के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर UP सरकार ने दिया ये बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार का हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Exit mobile version