• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था में बांस का होगा अहम रोल

Desk by Desk
31/07/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
कागज उद्योग

कागज उद्योग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बांस भारत में पर्यावरणीय, औषधीय, कागज और निर्माण क्षेत्रों का मुख्य स्तंभ बन सकता है और कोविड-19 महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था के घटकों में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।  पूर्वोत्तजर क्षेत्र विकास मंत्रालय की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने बेंत और बांस प्रौद्योगिकी केंद्र (सीबीटीसी) से आग्रह किया कि वह बांस क्षेत्र के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना करने की संभावनाओं को खंगालें ताकि इस क्षेत्र का पूर्ण दोहन किया जा सके तथा भारत और विदेशों में इसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन हो सके।

1 अगस्त से काटा जाएगा 12 फीसद ईपीएफ, छूट की सीमा आज समाप्त

उन्होंने कहा कि बांस भारत में पारिस्थितिकीय, औषधीय, कागज और निर्माण क्षेत्रों का मुख्य स्तंभ हो सकता है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने कहा कि सीबीटीसी, राष्ट्रीय बांस मिशन के समन्वय में, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बांस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल केंद्र नए स्टार्ट-अप के साथ बांस उद्योग को बढ़ावा देंगे और आजीविका के अवसरों को भी बढ़ाएंगे। सिंह ने कहा कि बांस क्षेत्र, कोविड-19 के बाद की भारत की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण घटकों में से एक होगा तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण स्तंभ होगा।

कोरोना की मार : अमेरिकी अर्थव्वस्था में दूसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की बड़ी चोट

उल्लेखनीय है कि इस साल जून में सरकार ने बांस पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया। इसका मकसद अगरबत्ती विनिर्माताओं को घरेलू बांस का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कदम स्थानीय बांस किसानों को लाभ प्रदान करेगा। साथ ही अगरबत्ती उत्पादन में लगे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को भी फायदा होगा, क्योंकि पहले केवल बड़े अगरबत्ती विनिर्माता ही कम कीमतों पर बांस का आयात करने में सक्षम थे। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 8-10 महीनों में, अगरबत्ती उद्योग में कम से कम एक लाख नई नौकरियां पैदा होंगी, जो कि भारत में ग्रामोद्योग क्षेत्र के अंतर्गत एक प्रमुख कारोबार है। वर्तमान में भारत में अगरबत्ती की खपत 1,490 टन प्रतिदिन की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका उत्पादन केवल 760 टन का ही होता है।

Tags: Bamboojitendra singhMarketingpackagingPaper IndustryPharmaceuticalVocational Trainingकागज उद्योगजितेंद्र सिंहदवापैकेजिंगबांसविपणनव्यावसायिक प्रशिक्षण
Previous Post

सोनू सूद की 23 साल पुरानी फोटो में पहचानना हो रहा मुश्किल

Next Post

कोरोना पर WHO की बड़ी चेतावनी, युवाओं में भी मौत का खतरा, करें ये काम….

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Next Post

कोरोना पर WHO की बड़ी चेतावनी, युवाओं में भी मौत का खतरा, करें ये काम....

यह भी पढ़ें

Sharad Pawar

अगर MVA को बचाने की कोशिश की तो शरद पवार घर नहीं जा पाएंगे, संजय राउत का दावा केंद्रीय मंत्री ने दी धमकी

24/06/2022
sunil shetty

सुनील शेट्टी को मिला ‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड’

08/11/2020
Raj Kundra

27 जुलाई तक बढ़ी राज कुंद्रा की कस्टडी, जांच में सहयोग नहीं कर रहे शिल्पा शेट्टी के पति

23/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version