Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संयुक्त किसान मोर्चा 18 को देशभर में रोकेगा रेल, 26 को करेगा महापंचायत

NEW DELHI, OCT 9 (UNI):- BKU leader Rakesh Tikait, Dr Darshan Pal Singh and Yogendra Yadav of Samyukt Kisan Morcha along with other leaders at a press conference at Press Club of India, in New Delhi on Saturday. UNI PHOTO-RK1U

नयी दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आपको बता दें कि, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने लखनऊ में 26 अक्टूबर को महापंचायत करने का ऐलान किया है। इसके अलावा 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोकने की भी घोषणा की है।

PM का फूंका जाएगा पुतला-योगेंद्र यादव

वहीं, किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि, 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका जाएगा। साथ ही, यादव ने बताया है कि, देशभर लोगों से आग्रह है कि शाम 8 बजे 5 मोमबत्ती अपने घरों के बाहर किसानों की शहादत के लिए रखें। इसके अलावा 12 अक्टूबर को तिकोनिया से पूरे देश के लिए शहीद किसानों के अस्थि कलश यात्रा रवाना होगी। यह यात्राएं 24 तारीख तक खत्म हो जाएगी।

दिल्ली में बिजली संकट का खतरा, केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम का आह्वान किया गया है और 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक महापंचायत होगी।

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी अपने पद से इस्तीफा दें और उनके पुत्र आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए।

Exit mobile version