• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उन्नाव केस : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुआ-भतीजी का किया गया अंतिम संस्कार

Desk by Desk
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, ख़ास खबर
0
उन्नाव केस unnao case

उन्नाव केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। यूपी में उन्नाव के असोहा में पिछले बुधवार को अपने खेत में मृत पाई गई रिश्ते में बुआ भतीजी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को खेत में कर दिया गया है ।

संस्कार के वक्त परिवार के सदस्य ,गांव वाले और बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्नाव के असोहा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार उस जगह से कुछ दूर खेत में किया गया, जहां उनके शव मिले थे। गांव और आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

पुलिस आयुक्त रंजन कुमार, पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी भी उस जगह पर मौजूद रहे जहां दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। राजनीतिक दलों के प्रदर्शन और हंगामे की संभावना को देखते हुए गांव के आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात है।

अर्जुन तेंदुलकर मेहनती है और उसे खुद को साबित करना होगा : जहीर खान

असोहा इदलाके के बबुरहा गांव में दोनों किशोरियों की मौत जहर से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विसरा सुरक्षित कर फोरेंसिक लैब में जहर की जांच कराई जाएगी। मृतक किशोरियों के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हाथ-पैर बांधे जाने के साक्ष्य न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं और न ही पुलिस की जांच में।

काजल,उसकी चचेरी बहन रोशनी और भतीजी कोमल बुधवार को चारा लेने गई थीं। शाम तक जब नहीं लौटीं तो घर वालों ने खोज शुरू की। उन्हें अपने खेत में बेहोशी की हालत में पाया गया। बाद में काजल और कोमल की मौत हो गई। रोशनी का इलाज अस्पताल में सरकारी खर्च पर चल रहा है । काजल के पिता ने अज्ञात के खिलाफ जहर देकर मारने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags: #UP Crimecrime in unnaocrime newscrime news in hindikanpurkanpur newsUnnao Caseunnao case newsunnao case news todayunnao newsunnao news todayUnnao Rapeunnao-crimeup news
Previous Post

Luv Ranjan की फिल्म में, श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते दिखेंगे रणबीर कपूर

Next Post

उत्तराखंड : भूकंप के तेज झटकों से हिला पिथौरागढ़, 4.0 रही तीव्रता

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post

उत्तराखंड : भूकंप के तेज झटकों से हिला पिथौरागढ़, 4.0 रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

glowing skin

अगर आप भी पाना चाहते है चमकती हुई त्वचा तो अपनाइए ये टिप्स

27/01/2022

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना से होगा चौतरफा विकास : धामी

03/02/2022
Tomato

डेड स्किन को गायब कर देगा टमाटर का इस्तेमाल, मिलेगी निखरी स्किन

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version