Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उन्नाव केस: पुलिस का प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा, प्रेम में इंकार पर कीटनाशक मिलाकर पानी पिलाया

unnao case

unnao case

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र की दो किशोरियों की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुकवार के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि विनय और उसके नाबालिग सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों किशोरियों को नमकीन खिलाने के बाद पानी में कीटनाशक मिलाकर दिया गया था। एक तरफा प्रेम की बात भी पुलिस ने कही है। एक लड़की का इलाज कानपुर के अस्पातल में किया जा रहा है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि लड़की स्थिर है। उपचार का असर दिख रहा है। हम धीरे-धीरे उसके वेंटिलेटर से निकालने की कोशिश कर रहे है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी।

उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का नाम विनय उर्फ लंबू है। वहीं दूसरा आरोपी विनय का दोस्त है जो नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि विनय एक लड़की से प्रेम करता था। उसने उसके सामने प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन उसने ठुकरा दिया।

लखनऊ रेंज की आईजी लक्षमी सिंह ने बताया कि विनय ने लड़की से मोबाइल नंबर भी मांगा था, लेकिन लड़की ने वह भी देने से मना कर दिया था। विनय इस बात से बेहद नाराज था। इसलिए उसने पानी में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया। हालांकि वो सिर्फ एक ही लड़की को मारना चाहता था।

उन्नाव केस: तीसरी लड़की की हालत में सुधार, रीजेंसी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल

पुलिस के मुताबिक आरोपी विनय ने बताया कि वो जिस लड़की से प्रेम करता था वो अस्पताल में भर्ती है। उसने घटना वाले दिन अन्य दोनों लड़कियों से नमकीन भी मंगवाए थे। आरोपी ने एक ही लड़की को कीटनाशक मिला हुआ पानी पीने को दिया था। लेकिन उसकी बोतल से बाकी दोनों लड़कियों ने भी पानी पी ली। थोड़ी देर के बाद सभी लड़कियों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल, खाली पानी की बोटल, नमकीन के खाली पैकेट्स और सिगरेट बट मिले थे।

उन्नाव केस : यूपी पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

वहीं उन्नाव के डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सीएम योगी ने मृतक लड़कियों के परिवार को सहायता राशि के तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि घायल लड़की को दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायल लड़की का इलाज सीएम सहायता कोष से मुफ्त कराने की भी बात कही गई है।

Exit mobile version