• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, बदले गये सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष

Writer D by Writer D
25/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP

Bhupendra Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश भाजपा (BJP) की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है। 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है।

नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

वहीं, मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति

प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है।

सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है। भाजपा की संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है। छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं।

 

Tags: bjpLucknow Newsup news
Previous Post

चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम होने से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा : धामी

Next Post

जीवनदायिनी मां, जलदायिनी की भी बन रहीं स्रोत

Writer D

Writer D

Related Posts

Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
Next Post
Har Ghar Jal

जीवनदायिनी मां, जलदायिनी की भी बन रहीं स्रोत

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

कंगना रनौत की कार पर हुआ हमला, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

03/12/2021
fraudster arrested

वन विभाग में फर्जी भर्ती निकाल कर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

05/09/2021
Karwa Chauth

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं जरूर पढ़ें ये कथा, मिलेगा व्रत का फल

08/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version