• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board परीक्षा कल से, 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Writer D by Writer D
21/02/2024
in शिक्षा
0
Board Exams

Board Exams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 75 जिलों में कल यानी 22 फरवरी शुरू से हो रही है। राज्य सरकार और यूपी बोर्ड (UP Board)  की ओर से परीक्षाओं के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक व दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam ) कल से शुरू हो रही हैं जिनको लेकर आज यानी 21 फरवरी 2024 को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। ACS माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPUMS) की ओर से क्लास 10th एवं 12th की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कल यानी 22 फरवरी 2024 से होने जा रही है। कल पहली पाली में 10वीं कक्षा के लिए हिंदी/ एलिमेंट्री हिंदी और 12वीं कक्षा के लिए मिलिट्री साइंस का पेपर सपन्न होगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने UP Board कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को लेकर इस बार काफी सख्त है। इसलिए इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam ) शुरू होने से पहले ही एंटी चीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है।

UP Board परीक्षा को देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा माना जाता है । परीक्षा केंद्र के अंदर चालाकी दिखाने या नकल करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। तो ऐसी कोई भी गलती न करें, जिससे आपको इस साल परीक्षा देने से रोक दिया जाए और आपका एक साल बर्बाद हो जाए।

नकलविहीन परीक्षा को लेकर सख्त  सरकार

यूपी सरकार ने बोर्ड परीक्षा (Board Exam )को नकलविहीन तरीके से आयोजित करवाने के लिए 5 स्तरीय एंटी चीटिंग प्लान (UP Board Anti Cheating Plan) बनाया गया है। पूरे राज्य में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

UP Board एंटी चीटिंग प्लान

UP Board परीक्षकों को बारकोड वाला आईडी कार्ड दिया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्र के अंदर इनविजिलेटर को बदला नहीं जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam ) के सभी केंद्रों की निगरानी के लिए एक प्रमुख कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया जाएगा। साथ ही हर जिले में यूपी बोर्ड एग्जाम कंट्रोल रूम और 5 रीजनल सेंटर्स भी तैयार किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam )  के प्रश्न पत्रों की निगरानी कैमरा से की जाएगी। सभी प्रश्न पत्रों की मॉनिटरिंग के लिए अलग से टीमें भी बनाई जाएंगी। इससे सुनिश्चित होगा कि पेपर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी।

UP Board एग्जाम के लिए मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

स्पेशल टास्क फोर्स और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट गठित की जाएगी। एलआईयू यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करेगा। वहीं, एसटीएफ (STF)  का काम नकल और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने का होगा।

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग , एलआईयू और यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम करेगा। इससे यूपी बोर्ड पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

दिशा-निर्देशों में क्या कहा गया ?

उत्तर प्रदेश सरकार के बयान के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी पर्यवेक्षक बाहरी होंगे और जिस विषय की परीक्षा हो रही है उसके शिक्षक को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।

दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि किसी भी लड़की परीक्षार्थी की पुरुष निरीक्षक द्वारा तलाशी नहीं ली जाएगी। इसके अलावा, जिन केंद्रों पर लड़कियां परीक्षा दे रही हैं, वहां महिला पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि किसी भी शिक्षक को उसके अनुरोध पर निहित स्वार्थ के लिए किसी विशेष परीक्षा केंद्र पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो पर्यवेक्षक होंगे, जबकि 40 से अधिक छात्रों वाले परीक्षा कक्ष में तीन पर्यवेक्षक होंगे।

पर्यवेक्षकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। कोई भी अभ्यर्थी नकल की सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या ऐसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर सकता है।

Tags: #UP Board ExamUP Board 2024UP Board centerup board guidelines
Previous Post

दस साहित्यकारों को मिला उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

Next Post

7 वर्ष में 12.80 लाख करोड़ से 26 लाख करोड़ के पार पहुंचा बैंकिंग व्यवसाय: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

School Holidays
शिक्षा

फरवरी में इतने दिन स्कूल रहेगा बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

31/01/2026
JEE Main
Main Slider

JEE Aspirants के लिए खुशखबरी, Google लाया फ्री मॉक टेस्ट

30/01/2026
UGC
शिक्षा

UGC गाइडलाइंस पर देशभर में मचा बवाल, सरकार देगी सफाई

27/01/2026
JEE Main
Main Slider

JEE Main परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

25/01/2026
JEE Main
Main Slider

कल से शुरू हो रहे JEE Main 2026 सेशन-1 के एग्जाम, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

20/01/2026
Next Post
CM Yogi

7 वर्ष में 12.80 लाख करोड़ से 26 लाख करोड़ के पार पहुंचा बैंकिंग व्यवसाय: योगी

यह भी पढ़ें

Shubhanshu Shukla

शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को स्पेस स्टेशन छोड़ेंगे, जानें कहां लैंड ड्रैगन कैप्सूल ग्रेस

12/07/2025
CM Yogi

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुआ योगी राज में आत्मनिर्भर-नारी

23/09/2022
CM Dhami

पीएम का राष्ट्र के नाम संदेश आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक: सीएम धामी

12/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version