• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board: इस बार जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम, बोर्ड परीक्षा में रहेगी बेहद कड़ी निगरानी

Writer D by Writer D
21/03/2022
in शिक्षा
0
Board Exams

Board Exams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) करीब दो वर्ष बाद फिर बड़ी परीक्षा के आयोजन की तैयारी में लगा है। 24 मार्च से होने वाली हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा के लिए उलटी गनती शुरू हो गयी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ ही जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के लिए हर जिले में व राज्य स्तर पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 मार्च से शुरू होने वालीद्द परीक्षाएं के लिए विभाग दोनों कंट्रोल रूम को कनेक्ट करके परीक्षण करेगा। इससे किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल होने पर रोक लगायी जा सकती है।

इस दफा पहली बार कक्ष निरीक्षकों की आनलाइन ड्यूटी लग रही है। परीक्षा की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र मंगलवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। शासन तथा सभी जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों में भी एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो कि प्रदेश के मुख्य कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेगा। कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद है। यूपी बोर्ड के अधिकारी परीक्षा केन्द्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था के साथ इंटरनेट कनेक्शन आदि को परख रहे हैं। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि जिलास्तरीय कंट्रोल रूम और राज्य स्तरीय कंट्रोलरूम आपस में ठीक ढंग से जुड़ पा रहे हैं या नहीं।

यूपी बोर्ड की इस बार की परीक्षा में कुल 51,92,689 परीक्षार्थी इसमें सम्मिलित होंगे। हाई स्कूल व इंटर कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से किया जायेगा। कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक चलेंगी, तो हाई स्कूल की परीक्षाएं 11 अप्रैल 2022 को ही समाप्त हो जायेंगी। कक्षा 10 की परीक्षा में 27 लाख 83,742 तथा इंटर में 23 लाख 91,841 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इस बार कक्षा नौ तथा 11 में 58 लाख 70,938 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें कक्षा नौ में 31 लाख 29,815 तथा कक्षा 11 में 26 लाख 78,123 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 12 तो इंटर की 15 कार्य दिवस में संपन्न होगी। इस बार भी नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं।

बोर्ड मुख्यालय लखनऊ के साथ ही जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 27,81,654 है, जिसमें 15,53,198 बालक और 12,28,456 बालिकाएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 24,11,035 परीक्षार्थी हैं, जिसमें बालकों की संख्या 13,24,200 और बालिकाओं की संख्या 10,86,835 है।

यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में संपन्न करायी जायेगी। पहली पाली का समय सुबह 8 से 11.15 बजे और दूसरी पाली का समय दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5.15 बजे निर्धारित है। वर्ष 2021 में कोविड संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं करायी गयी थी, जिसमें हाईस्कूल में कुल 29,96,031 और इंटरमीडिएट में कुल 26,10,247 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

Tags: UP Boardup board 2022up board control roomUP board news
Previous Post

125 साल के स्वामी के सम्मान में झुके पीएम मोदी, Video

Next Post

मार्च में झुलसा रही गर्मी, कानपुर में 40.1 व लखनऊ में 39 डिग्री पहुंचा पारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
RBI
Main Slider

RBI में निकली बंपर भर्ती, इतने लाख मिलेगी सैलरी; फौरन करें अप्लाई

29/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Next Post
Tempreature

मार्च में झुलसा रही गर्मी, कानपुर में 40.1 व लखनऊ में 39 डिग्री पहुंचा पारा

यह भी पढ़ें

मायावती Mayawati

मायावती ने कहा- यूपी उत्तराखंड की भाजपा सरकारों के दावे हवा हवाई

19/03/2021
smith kohli

पिछले साल वर्ल्ड कप में क्यों किया था स्टीव स्मिथ को ‘सपोर्ट’

16/12/2020
kidnapper arrested

18 लाख की फिरौती के लिए किया ट्रक मालिक का अपहरण, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version