• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्च में झुलसा रही गर्मी, कानपुर में 40.1 व लखनऊ में 39 डिग्री पहुंचा पारा

Writer D by Writer D
21/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tempreature
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में गर्मी (Heat) अभी से अपने तेवर दिखाने लगी है। जिस मौसम में फागुनाहट की छटा रहती है। उस महीने में जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पिछले पांच वर्षों में मार्च इतना गर्म नहीं रहा। सोमवार को कानपुर में दिन का पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा तो लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, आगरा और झांसी में अधिकतम पारा 39 डिग्री तक रहा। पिछले दस वर्षों में ऐसा तीसरी बार हुआ है कि मार्च में इतनी गर्मी पड़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही पछुआ हवा गर्मी बढ़ा रही है जो लगातार हावी हो रही है। गर्मी से तब तक राहत नहीं मिलेगी जब तक बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा कोई लोकल डिस्टरबेंस क्रिएट न करें।

आचंलिक मौसम केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोनों तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा हैं। कानपुर में सबसे अधिक तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुल्तानपुर में 39.8 डिग्री दिन का पारा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर इन दिनों में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस रहता था। लेकिन इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही है। पांच वर्ष पहले यानी 30 मार्च 2017 को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद साल 2021 की होली यानी 29 मार्च को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग की मानें तो अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। रात के तापमान भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

सोमवार को यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 22.1 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मार्च में एक-दो पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो जाते हैं जिससे मौसम में बदलाव होता था। इससे तापमान भी कम रहता था।

इस बार मार्च में एक भी पश्चिमी विक्षोभ तैयार नहीं हुआ और न ही अगले एक सप्ताह में संभावना है। ऐसे में गर्मी बढ़ने की संभावना है। आगामी 22 से 27 मार्च अधिकतम पारा 40 डिग्र्री तक रहने के आसार हैं।

Tags: hot in marchsummerWeather NewsWeather updates
Previous Post

UP Board: इस बार जिलों में भी बनेंगे कंट्रोल रूम, बोर्ड परीक्षा में रहेगी बेहद कड़ी निगरानी

Next Post

Bihar Diwas: बिहार के Real Heroes ये, संवार रहे भविष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post

Bihar Diwas: बिहार के Real Heroes ये, संवार रहे भविष्य

यह भी पढ़ें

Arrested

52 करोड़ की हेराफेरी में एक्सिस बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

09/06/2022
Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

26/12/2024
A young man found soaked in blood

महिलाओं के वस्त्र पहने खून से लथपथ मिला युवक, जानें पूरा मामला

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version