Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार में सिर्फ विज्ञापनों में है कानून व्यवस्था: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि प्रदेश अराजकता की गिरफ्त में है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस जवाबदेही से बच नहीं सकती।

श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब महिलाएं अपमानित न होती हों, बच्चियां दुष्कर्म की शिकार न होती हों। अवांछित तत्वों की वजह से कितनी ही युवतियों को जान गंवानी पड़ी है और न जाने कितनी छात्राओं की पढ़ाई छूट गई है।

गाजियाबाद के लोनी में 12 दिसम्बर को दिनदहाड़े हथियार के बल पर महिला से लूट की घटना विचलित करने वाली है। वृंदावन टूर पर गई छात्रा से प्रिंसपल पर रेप का आरोप है। हाल ही में बांदा के विसंडा थाना क्षेत्र में एक युवती की इज्जत से खिलवाड़ की घटना घटी। दबंगों ने उसके मां और भाई की पिटाई भी कर दी। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरठ में एक छात्रा छेड़छाड़ की घटनाओं से इतना परेशान हो गई कि उसने पढ़ाई ही छोड़ दी। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो मनबढ़ मनचले ने छात्रा और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे दी है।

जेवर और दिल्ली एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो को मिली मंजूरी

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सिर्फ विज्ञापनों में है। सत्ता के संरक्षण में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। अपराधी जब चाहे तब अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जनता भाजपा राज से त्रस्त है। जब राज्य अराजकता की गिरफ्त में है तो देशी-विदेशी निवेश और कैसा विकास। इसकी जवाबदेही से भाजपा बच नहीं सकती।

Exit mobile version