यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई में दबोचा

Abu Salem

Abu Salem

मुंबई। उत्तर प्रदेश की पुलिस (UP Police) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम (Abu Salem) के भतीजे को मुम्बई से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने अबु सलेम (Abu Salem) के भतीजे आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से पकड़ा है। आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में यूपी पुलिस ने कई जगह छापेमारियां भी की थीं।

यूपी पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि आरिफ मुम्बई में छिपकर रह रहा है। इसके बाद यूपी पुलिस (UP Police) ने इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दी। इस बीच, आरिफ को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई गई। वहां परमुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराई। इस बीच, पता चला कि आरिफ बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर खड़ा है।

‘एक घंटा हमको इंतजार कराया उसके बाद…..’, खेलो इंडिया इवेंट में भड़के कैलाश खेर

आरिफ की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस की एक टीम तत्काल बांद्रा पहुंची। वहां पर आरिफ सड़क पर खड़ा हुआ दिखाई दिया। आरिफ को इस बात की भनक नहीं लगे, इसलिए यूपी पुलिस सादी वर्दी में वहां गई थी।

Exit mobile version