• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्क कर सकती है यूपी पुलिस

Desk by Desk
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, जौनपुर, लखनऊ
0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

पूर्व सांसद धनंजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कठौता चौराहे पर हुए गैंगवार में अजीत सिंह की बीते 6 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन ही अजीत की पत्नी रानू सिंह ने मऊ में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आजमगढ़ के माफिया कुंटू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह, अखंड सिंह व गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी।

मऊ पुलिस ने लखनऊ में वारदात होने के कारण उसे संबंधित थाने में देने की बात कहकर वापस भेज दिया। वहीं विभूतिखंड में अजीत के करीबी मोहर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। रानू की तहरीर बाद में मिली। ऐसे में मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया गया।

पुलिस ने रानू का बयान दर्ज कराया जिसमें उसने खुलेआम पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अखंड सिंह, ध्रुव उर्फ कुंटू सिंह, गिरधारी उर्फ डॉक्टर का नाम लिया था। पुलिस ने उसके लिखित बयान को अपनी कार्रवाई में शामिल कर लिया। इसके बाद पूर्व सांसद के खिलाफ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

डॉक्टर के बयान से मिली मजबूती

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, गैंगवार में एक शूटर के घायल होने की जानकारी हुई तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि उसका इलाज सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में किया गया। पुलिस वहां पहुंची, अस्पताल के मालिक व चिकित्सक डॉ. एके सिंह की तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिले तो पुलिस ने सफीना नोटिस जारी किया। नोटिस जारी होने के बाद डॉ. एके सिंह विभूतिखंड थाने पहुंचे। वहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया जिसमें कहा कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने ही उनको कॉल कर घायल शूटर का इलाज करने को कहा था। उसे अपने करीबी विपुल सिंह के साथ अस्पताल भेजा था जहां उनके जूनियर डॉक्टर ने इलाज किया।

उन्हें बताया गया था कि घायल को पेट में सरिया लगी है। जूनियर डॉक्टर ने भी यही बात डॉ. एके सिंह को बताई थी। शरीर में गोली नहीं मिली थी जिससे पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 176 की कार्रवाई की। उन्हें थाने से पांच लाख के निजी मुचलके पर थाने से छोड़ा गया था। डॉ. एके सिंह के बयान के बाद पुलिस को पूर्व सांसद के खिलाफ और सबूत मिले जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने नोटिस जारी किया था लेकिन पूर्व सांसद ने अपना बयान नहीं दर्ज कराया।

गिरधारी व संदीप ने भी खुलकर लिया धनंजय का नाम

पुलिस के मुताबिक, कस्टडी रिमांड में संदीप बाबा ने कुंटू सिंह, अखंड सिंह और धनंजय सिंह का नाम लिया था। वहीं उसने शूटरों के इंतजाम के लिए गिरधारी का नाम बताया था। पुलिस ने 13 फरवरी को गिरधारी को तीन दिन के कस्टडी रिमांड में लिया था। 13 व 14 फरवरी को उसने अपना बयान दर्ज कराया जिसमें पूर्व सांसद के इशारे पर अजीत की हत्या करने की बात कही। उसने बताया कि सांसद ने ही शूटरों के रहने का ठिकाना तय किया था।

उनके रहने व खाने का खर्च भी वही उठाते थे। खर्च की रकम अंकुर के खाते में जमा की जाती थी जिसे जरूरत के मुताबिक गिरधारी के इशारे पर खर्च किया जाता था। शूटरों के घूमने का भी इंतजाम धनंजय सिंह ने ही किया था। पुलिस के मुताबिक, असलहों के इंतजाम में भी धनंजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। धनंजय खुद न सामने आकर वह अपने करीबी विपुल सिंह के जरिए सारे इंतजाम करता था।

Tags: ajit singh murder caseCrime in LucknowLatest Lucknow PhotographsLatest Lucknow photosLucknow ImagesLucknow Photosपूर्व सांसद धनंजय सिंह
Previous Post

अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं

Next Post

जोकोविच ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, मेदवेदेव का सपना टूटा

Desk

Desk

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
जोकोविच ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन

जोकोविच ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, मेदवेदेव का सपना टूटा

यह भी पढ़ें

Indian team captain Mithali Raj praised the players for drawing test match

भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने टेस्ट मैच ड्रा करने पर की खिलाड़ियों की तारीफ

21/06/2021
arrested

अवैध असलाह सहित शातिर चोर गिरफ्तार

15/05/2022
The makers of the film Liger got a big offer, will the makers agree?

फिल्म लाइगर के मेकर्स को मिला बड़ा ऑफर, क्या मेकर्स भरेंगे हामी

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version