Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस सिपाही का नोटिफिकेशन

Havildar Instructor

Havildar Instructor Recruitment

यूपी पुलिस (UP Police) में सिपाही के बड़े पैमाने पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों पर भर्तियां करेगा। बोर्ड की ओर से इसका नोटिफिकेशन जुलाई 2023 में जारी किया जाएगा। UPPRPB ने इस साल के अंत तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

इस भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास युवा करने के योग्य होंगे। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। बोर्ड नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही भर्ती परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस भी जारी करेगा। सिलेक्शन प्रोसेस लिखित परीक्षा के जरिए संपन्न होगी। चयनित कैंडिडेट्स की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस भर्ती में 20 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की अनिवार्य होगी। इसके लिए आवेदन UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ही करना होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बोर्ड अप्लाई करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि नियमानुसार किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।

यूपी पुलिस सिपाही (UP Police Constable) भर्ती 2023

>> नोटिफिकेशन जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।

>> कुल 52,699 पदों पर भर्तियां होनी है।

>> चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।

>> परीक्षा के प्रश्न ऑनलाइन पूछे जाएंगे और उत्तर पेन पेपर मोड में लिखना होगा।

>> लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेंट्स की पीईटी परीक्षा देनी होगी।

देश को मिली 5 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम ने भोपाल से दिखाई हरी झंडी

>> फाइनल चयन पीईटी में पास और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर होगा

>> एग्जाम में MCQ टाइप से प्रश्न पूछे जाएंगे।

>> 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

>> आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए करना होगा।

>> इस साल के लास्ट तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Exit mobile version