• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक को लेकर यूपी पुलिस का निकला काफिला, भाई अशरफ की भी होगी प्रयागराज में पेशी

Writer D by Writer D
26/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गुजरात, प्रयागराज, राष्ट्रीय
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद/प्रयागराज। अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को गुजरात के साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज लाया जा रहा है। उसे 45 पुलिसकर्मियों के काफिले की सुरक्षा के साथ गुजरात से यूपी लाया जा रहा है। अतीक और उसके भाई अशरफ की 28 मार्च को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी है।

एक बेहद अहम मामले में प्रयागराज की अदालत अतीक (Atiq Ahmed) और अशरफ की मौजूदगी में फैसला सुनाने वाली है। लेकिन ये मामला यूपी के चर्चित उमेश पाल हत्या कांड का नहीं है। बल्कि जिस मामले में फैसला आना है वह किडनैपिंग से जुड़ा हुआ है।

2006 के मामले में आएगा फैसला

यह केस 17 साल पुराना है। इस केस के लिंक भी उमेश पाल से ही जुड़े हुए हैं। बात 2006 की है। आरोप के मुताबिक 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल 2006 में अतीक अहमद ने अपहरण करवा लिया था।

उमेश पाल का अपहरण करवा कर राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद ने अपने पक्ष में गवाही करवा ली थी। उमेश पाल ने अपरहण के इसी मामले में अतीक अहमद पर केस दर्ज कराया था। अपहरण के इस केस में ही कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाएगा।

कोर्ट से लौट रहे थे उमेश पाल

बता दें कि अपहरण के इस मामले पर कोर्ट में बहस के लिए ही 24 फरवरी को उमेश पाल कोर्ट गया था। कोर्ट की कार्रवाई खत्म होने के बाद उमेश पाल अपने भतीजे की क्रेटा कार से घर वापस आ रहे थे। कोर्ट से उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने गाड़ी से उतरते ही घर के सामने गोली मारकर उमेश पाल की हत्या कर दी थी।

घटना के एक चश्मदीद ने बताया था कि हमले में उमेश पाल को गोली लगी थी। इसके बाद वो अपने घर की तरफ भागने लगे थे। इस पर बदमाशों ने तंग गली में घुसकर फायरिंग की। उमेश पाल का गनर संदीप निषाद भी घायल होने के बाद गली में भागा था, जिसको निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गली में बम मार दिया था। संदीप घायल अवस्था में घर के बाहर गिर पड़ा। इस पूरी वारदात को महज 44 सेकेंड के अंदर अंजाम दिया गया था।

‘सीएम योगी ने बता दिया होगा गाड़ी कहां पलटनी है…’, अतीक अहमद पर बोले अखिलेश यादव

अतीक को साबरमती जेल से लाने के लिए यूपी पुलिस की टीम रविवार सुबह ही गुजरात पहुंच गई थी। दरअसल, अतीक और उसका भाई अशरफ उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी हैं। अतीक के भाई और पूर्व विधायक अशरफ की बात करें तो वह बरेली जेल में कैद है। उसे सोमवार सुबह 10 बजे यहां से प्रयागराज ले जाया जाएगा। मंगलवार को कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। अतीक के साथ अशरफ को भी ट्रायल का सामना करना होगा।

Tags: ahamdabad newsAtiq AhmedPrayagraj NewsRaju Pal Murder Casesaabrmati jailumesh pal murder case
Previous Post

‘सीएम योगी ने बता दिया होगा गाड़ी कहां पलटनी है…’, अतीक अहमद पर बोले अखिलेश यादव

Next Post

ट्विटर पर 2.40 करोड़ से भी ज्यादा हुए मुख्यमंत्री योगी के फॉलोअर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Curd
Main Slider

गर्मियों में स्किन के लिए बेस्ट हैं दही, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

17/05/2026
Periods
Main Slider

पीरियड्स के दर्द में आज़माएं ये उपाय

17/05/2026
Next Post
cm yogi

ट्विटर पर 2.40 करोड़ से भी ज्यादा हुए मुख्यमंत्री योगी के फॉलोअर्स

यह भी पढ़ें

2017 से पहले केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं ले सका उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

03/12/2021
UP Assembly By-election

संजय सिंह की तरह सभी गिरफ्तार नेता होंगे रिहा: अखिलेश यादव

02/04/2024

गठिया के दर्द से हैं परेशान तो करें उर्ध्वामुख श्वानासन

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version