• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संजय सिंह की तरह सभी गिरफ्तार नेता होंगे रिहा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
02/04/2024
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, राजनीति
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा है कि सत्ता के इशारे पर ईडी और सीबीआई के बहाने गिरफ्तार किये जा रहे विपक्ष के सभी नेताओं को धीरे-धीरे अदालतें रिहा कर देगी।

कन्नौज में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुये श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को आप सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने के सवाल पर कहा “ मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे इस देश का न्यायालय सब को रिहा कर देगा और जीत सत्य की होगी। भाजपा ने ईडी,सीबीआई और सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर और दबाव बनाकर चंदा वसूली की है। ”

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन की एकजुटता से घबराई हुई है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर बदनाम किया जा रहा है। हम सभी को न्यायपालिका से उम्मीद है। कोर्ट सच का साथ देगा। धीरे-धीरे सभी नेता छूट जायेंगे। भाजपा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सपा महासचिव मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार तथा सपा विधायक इरफान सोलंकी को झूठे मुकदमों में फंसाया है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए द्वेष भावना के चलते इन नेताओं को जेल भेजा है। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के अन्याय और झूठे मुकदमों के खिलाफ मतदान करेगी।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव भाजपा की चंदा वसूली, बढ़ी हुई मंहगाई, बेरोजगारी के खिलाफ होगा। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। देश के इतिहास में पहली बार डर दिखाकर वसूली की जा रही है। भाजपा ने डर दिखाकर इलेक्टोरल बांड के नाम पर तमाम कम्पनियों से वसूली की। किसी से एक हजार करोड़ रूपये तो किसी से पांच सौ करोड़ रुपए तो किसी से 400 करोड़ रूपये की वसूली की। यही नहीं भाजपा के लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूली कर ली। वसूली का भंडाफोड़ हुआ तो ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कराया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट के नए-नए तरीके खोजे है। इस सरकार में 10 प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। भाजपा सरकार ने प्रतियोगी युवाओं को धोखा दिया। भाजपा की नीयत नौकरी देने की नहीं है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने कन्नौज समेत प्रदेश का विकास रोका है। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को रोक दिया। जिस कन्नौज की पहचान सुगंध और विकास के लिए हो रही थी। उसे अब भाजपा सांसद के करतूतों की वजह से जाना जाता है। कुछ दिन पहले भाजपा नेता ने लोधी समाज के लोगों को अपमानित किया, उन्होंने कहा कि लोधी समाज को पैसा देकर वोट लिया। यही भाजपा का चरित्र है। भाजपा जनता से वोट लेती है और फिर अपमानित करती है। भाजपा को विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। कन्नौज की जनता सब समझ चुकी है। इस बार लोकसभा चुनाव में कन्नौज से समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। फर्जी इन्काउण्टर दिखाकर हत्यायें हो रही है। जेलो में हत्यायें हो रही है। इलाज न मिलने पर लोगों की अस्पतालों में जान जा रही है। जनता लोकसभा चुनाव में इन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट करेगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। दस साल में भाजपा सरकार ने हर चीज के दाम बढ़ा दिए है। किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। भाजपा दुनिया ही नहीं, ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी पार्टी है। भाजपा झूठे वादे करती है। इस पर कोई भरोसा नहीं करता है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। जनता भाजपा से नाराज है। लोकसभा चुनाव में हराने के लिए वोट करेगी।

Tags: akhilesh yadavkannauj newsup news
Previous Post

यूपी के श्रमिक पूरा करेंगे योगी का संकल्प

Next Post

प्रधानमंत्री 10 वर्षों से देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे: विष्णुदेव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

08/02/2026
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.
राजनीति

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

08/02/2026
CM Dhami
राजनीति

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

08/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

08/02/2026
Mohan Bhagwat
Main Slider

कोई भी बन सकता है संघ का प्रमुख, जाति मायने नहीं रखती: मोहन भागवत

08/02/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री 10 वर्षों से देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे: विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

एप के माध्यम से ई रिक्शा और ई ऑटो भी बुक कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

02/12/2024
Ratlam-Indore DEMU

रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन की बोगियों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

23/04/2023
business

आज ही शुरू करें कम पैसों में ये काम, रोज होगी हजारों की कमाई, सरकार भी करेगी मदद

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version