Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उप्र : तीन अवैध असलहा फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, भारी संख्या में हथियार बरामद

illegal arms factory

अवैध असलहा फैक्ट्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजनौर, बरेली और ललितपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियों का पर्दाफाश करते हुए बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ललितपुर जिला पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि जखौरा क्षेत्र में चकलालौन में टंकी के नीचे अवैध हथियार बनाये जा रहे है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और रवि नामक बदमाश को हथियार बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। मौके से तीन तमंचे और कुछ अधबने हथियार और उनके बनाने के उपकरण और पुर्जे आदि बरामद किए गये।

यूपी पुलिस मित्र नहीं, प्रदेश में अन्याय का पर्याय जरूर बनी: अखिलेश यादव

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिजनौर पुलिस ने मण्डावर सूचना के आधार पर मोहम्मदपुर देवमल गांव के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले दो बदमाशों गौरव और राजेश को कल गिरफ्तार किया। मौके से 37 बने/अधबने विभिन्न बोर के हथियार और उनके बनाने के उपकरण/ पुर्जे आदि बरामद हुये। दोनों बदमाश काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं।

श्री नारायण ने बताया कि बरेली पुलिस ने शेरगढ़ इलाके के रानी के तालाब के किनारे अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले दो बतदाशों सतपाल और जमीर उर्फ गण्ठा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 05 बने एवं अधबने

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जल्द किया जाएगा उच्च शिक्षा विभाग को स्थानांतरित

विभिन्न बोर के तमंचे और उनके बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सतपाल टाॅप टेन अपराधी है, दोनो बदमाशों के विरूद्व विभिन्न थानों पर चोरी, गैंगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 17-17 अभियोग पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस हथियार बनाने वालों के संपर्क में आने वाले बदमाशों के बारे में पता लगा रही है।

Exit mobile version