• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले पायदान पर

UPPTCL ने देश में सर्वाधिक 220 kv या 1460 ckv ट्रांसमिशन लाइनों का किया विस्तार

Writer D by Writer D
22/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
chargesheet

chargesheet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विद्युत उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में नित नए कीर्तमान स्थापित करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। पिछले वर्ष पीक आवर में देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने वाले राज्य का दर्जा प्रदेश को मिला, इस बार प्रदेश ट्रांसमिशन लाइनो (Transmission Lines) के विस्तार में पूरे देश में शीर्ष पर काबिज हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2024 में राज्य उपयोगिता में कुल मिलाकर 6,993 सर्किट किलोमीटर (ckm) ट्रांसमिशन लाइनों (Transmission Lines) का विस्तार किया गया, जो कि निर्धारित लक्ष्य 11,002 सर्किट किलोमीटर (ckm) के सापेक्ष लगभग 64 प्रतिशत है। अधिकांश वृद्धि 220 केवी लाइन की श्रेणी में हुई। पूरे देश में राज्य उपयोगिता द्वारा की गई कुल ट्रांसमिशन लाइनों (Transmission Lines) के विस्तार में यूपीपीटीसीएल का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक है, जो कि देश में सर्वाधिक है। इसी क्रम में दूसरे स्थान पर गुजरात की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है। इस कार्य में तमिलनाडु तीसरे, आंध्र प्रदेश चौथे और बिहार पांचवें स्थान पर है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में राज्य ट्रांसमिशन उपयोगिताओं द्वारा ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार के मामलों में पूरे देश में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

वित्तीय वर्ष 2024 में राज्य उपयोगिता में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) ने 220 केवी या उससे ऊपर की 1,460 सर्किट किलोमीटर (ckm) ट्रांसमिशन लाइनें (Transmission Lines) विस्तारित की गई। यह किसी भी अन्य राज्य द्वारा प्रात की गई उपयोगिता की उपलब्धि से कहीं अधिक है। राज्य उपयोगिता की रैंकिंग में गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GETCO) दूसरे स्थान पर है, जिसने वित्तीय वर्ष 2024 में 898 सर्किट किलोमीटर (ckm) लाइन का विस्तार किया।

वित्तीय वर्ष 2024 में यूपीपीटीसीएल (UPPTCL) ने 220 केवी की डबल-सर्किट की एक महत्वपूर्ण लाइन को भी चालू किया, जो कि महाराजगंज सबस्टेशन से पीगीसीआईएल (PGCIL) के 400 केवी गोरखपुर सबस्टेशन तक कुल 174 सर्किट किलोमीटर (ckm) तक विस्तारित थी।

उत्तर प्रदेश में यूपीपीटीसीएल (UPPTCL) द्वारा जल्द ही एक और महत्वपूर्ण 400 केवी की डबल-सर्किट की ट्रांसमिशन लाइन (Transmission Lines) को चालू करने की संभावना है, जो कि 478 सर्किट किलोमीटर (ckm) तक विस्तारित है, अर्थात् यह लाइन अलीगढ़ से शामली तक विस्तारित है। इसको मूलरूप से जुलाई 2023 (वित्त वर्ष 24 में) तक चालू होने की उम्मीद थी। इस लाइन को बनाने के लिए सभी 737 टावर को खड़ा कर दिया गया हैं, मार्च 2024 के अंत तक स्ट्रिंगिंग का काम लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

बिजली संकट से मुक्त, रोस्टर फ्री बनेगा उत्तर प्रदेश : एके शर्मा

वित्तीय वर्ष 2023 में भी यूपीपीटीसीएल (UPPTCL) ने राज्य उपयोगिता के 1036 सर्किट किलोमीटर (ckm) लाइन के लक्ष्य को पार करते हुए 1,447 सर्किट किलोमीटर (ckm) ट्रांसमिशन लाइनो का विस्तार कर राज्य उपयोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त किया था।

वहीं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) ने निर्धारित लक्ष्य 829 सर्किट किलोमीटर (ckm) से अधिक 914 सर्किट किलोमीटर लाइन का विस्तार कर दूसरा स्थान पर रहा।

इसी प्रकार कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन ने 617 सर्किट किलोमीटर (ckm) लाइन के विस्तार के साथ तीसरे स्थान पर था। वित्तीय वर्ष 2023 में राज्य उपयोगिता में कुल 6,816 सर्किट किलोमीटर (ckm) ट्रांसमिशन लाइनो का विस्तार किया गया था, जिनमें से लगभग 75 प्रतिशत 220 किलोवोल्ट (kV) श्रेणी में थीं।

Tags: ak sharmaLucknow NewsPower supplypower supply &distributionTransmission Linesup newsuppclUPPTCLurja mantri
Previous Post

राममंदिर पर ‘बाबरी ताला’ लगाना चाहते हैं कांग्रेस के शहजादे : प्रधानमंत्री

Next Post

जब सांसद था, तब भी माफिया को मार-मारकर दौड़ाता थाः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
CM Yogi

जब सांसद था, तब भी माफिया को मार-मारकर दौड़ाता थाः योगी

यह भी पढ़ें

चंद्रयान-1

चांद पर 12 साल पहले चंद्रयान-1 ने फहराया था तिरंगा, ढूंढी थी बर्फ

14/11/2020
Road Accident

कंटेनर की टक्कर से दुपहिया सवार दो लोगों की मौत

07/08/2023
Preetika Chauhan

एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को NCB ने दबोचा, ड्रग्स खरीदते हुए की गईं अरेस्ट

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version