• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली संकट से मुक्त, रोस्टर फ्री बनेगा उत्तर प्रदेश : एके शर्मा

Writer D by Writer D
21/05/2024
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। मोदी जी देश के गरीब व्यक्ति के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। देश के गरीबों को अन्न, आवास, शौचालय और आयुष्मान का लाभ देकर ऐसे 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम किया। यह बात प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने आजमगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के पक्ष में ग्राम सभा तरौका लाटघाट, विधानसभा सगड़ी में आयोजित जन चौपाल के दौरान किसान भाइयों और क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के शासन काल में प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार करते हुए जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हम जल्द ही रोस्टर मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयास में अग्रसर हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि मोदी जी (PM Modi) ने देश के 80 करोड़ लोगों की चिंता करते हुए उन्हें मुफ्त राशन दिया। वहीं 04 करोड़ लोगों को आवास देकर उनके सर पर छत देने का काम किया। शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान दिया और आयुष्मान का लाभ देकर करोड़ों लोगों की 05 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई गयी। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी व्यस्थाओं से गरीबों तक पहुंचाने का यह भगीरथ प्रयास मोदी जी ने किया है। मोदी जी ने इस प्रयास से देश के 25 करोड़ लोगों को गरेबी रेखा से निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब देश के प्रधानमंत्री बने, तभी से उन्होंने पूर्वांचल के विकास का कार्य करना शुरु कर दिया था। देश-प्रदेश के साथ ही पूर्वांचल को एक्सप्रेस-वे, रेल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं दी। यह परिवर्तन सामान्य रूप से सभी को दिखता है। जो मोदी जी की कुशल कार्यशैली को दर्शाता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मोदी जी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए सहकारिता अभियान के अंतर्गत वहां के किसानों को मजबूत करने का काम किया। किसानों की आय को दोगुना करने, कृषि की लागत को कम करने और वैकल्पिक आय के स्त्रोत को स्थापित करने का काम किया। खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा देते हुए उसे भी आय का स्त्रोत बनाने के लिए किसान भाइयों को प्रेरित किया। सहकारिता अभियान के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन, डेरी संचालन, दूध की प्रोसेसिंग और उससे बने अन्य उत्पादों की पैकेजिंग कर आय को कई गुना बढ़ाने के लिए किसानों को हमेशा प्रेरित करते हुए उन्हें आवश्यक सुविधायें देने का काम किया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं, और उन्हें पता है कि क्या तत्काल आवश्यक है और क्या महत्वपूर्ण है। मोदी जी ने इसी सोच के अंतर्गत सबसे पहले देश की गरीब जनता को सुविधायें देकर उन्हें गरीबी से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया है। वहीं किसानों को एमएसपी और किसान सम्मान निधि का लाभ देते हुए उन्हें भी मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में किसान भाइयों की लागत को कम करने के लिए 01 अप्रैल 2023 से नलकूप के लिए मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी किसान भाई सूर्य की ऊर्जा को भी आय का स्त्रोत बना सकते हैं। अपने घरों और ज़मीनों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली के बिल से मुक्ति पा सकते हैं और अतिरिक्त ऊर्जा को ग्रिड में देकर पैसा भी कमा सकते हैं।

‘न वोट डाला, न ही…’, जयंत को बीजेपी ने भेजा नोटिस

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि आने वाले दिनों में मोदी जी दो विषयों पर काम करने वाले हैं। जो सब्जियां हम उगाते हैं, उसका और भी मूल्यवर्धन हो सकता है। उसके लिए मोदी जी ने उसकी स्टोरेज, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। इस तरह के सफल प्रयास मोदी जी ने गुजरात में किये थे और आज पूरे देश के किसानों को लाभ देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों में जो नेता बनकर घूम रहे हैं। उन्हें शायद इनसब की समझ ही नहीं है। फ़ूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग क्या होती है। ऐसे लोगों या दलों को मौका देना देश की उन्नति और समृद्धि पर ग्रहण लगाने का काम होगा।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही पूर्वांचल में बड़ा औद्योगिक संकुल स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह आने वाले नये उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए काम किया जायेगा। बिजली की बात करते हुए है उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में हज़ारों की संख्या में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और नये ट्रांसफार्मर स्थापित किये गए हैं। नये विद्युत उपकेंद्र बनाये गए हैं। हजारों किलोमीटर जार्जर तार और खम्बे भी बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार करते हुए हम जल्द ही उत्तर प्रदेश को रोस्टर मुक्त कर 24 घंटे निर्बाध विद्युत अपूर्ति देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में आजमगढ़ को इस वर्ष 53 करोड़ और पिछले साल 33 करोड़ दिए हैं। आने वाले वर्षों में और भी पैसा निर्गत करते हर आजमगढ़ का विकास सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर मोदी जी और योगी जी के हाथों को मजबूत करना है। दिनेश लाल निरहुआ को जीताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। वो आपके बीच के ही हैं, उन्हें ढूढ़ने की जरूरट नहीं पड़ेगी। आजमगढ़ के विकास के लिए उन्हें 05 साल का मौका दीजिये। पिछले डेढ़ साल में उन्होंने जिले के लिए बहुत काम किया है, और बॉलीवुड को सीधे आजमगढ़ लेकर आ गए हैं। उन्हें एक मौका और दीजियेगा जिससे अपने पूरे कार्यकाल में आपके लिए कुछ और बेहतर कर सकें और जो कमी रहेंगी उसके लिए हम हैं।

जन चौपाल के दौरान चीनी मिल के सभापति राम आसरे राय, रजनीश राय, दीपक राय, नगर पंचायत अध्यक्ष जियनपुर पुरषोत्तम यादव, बब्बन राय पूर्व प्रधान, दीपक राय, रजनीश राय समीत बड़ी संख्या में अन्नदाता किसान और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Tags: ak sharmaazamgarh newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

भगवान जगन्नाथ पर संबित पात्रा की फिसली जुबान, विपक्ष बोला- अहंकार की पराकाष्ठा

Next Post

संबित पात्रा ने महाप्रभु जगन्नाथ जी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Sambit Patra

संबित पात्रा ने महाप्रभु जगन्नाथ जी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीम धामी ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभ

22/02/2024
uttrakhand tragedy

उत्तराखंड जल प्रलय: क्षतिग्रस्त सुरंग में मलबा भरा, 170 लापता

08/02/2021

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत चुनाव : डॉ. दिनेश शर्मा

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version