• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संबित पात्रा ने महाप्रभु जगन्नाथ जी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
21/05/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sambit Patra

Sambit Patra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरी। बीजेपी नेता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान जगन्नाथ पर की गई टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। इसका एक कथित वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह किसी ओड़िया चैनल से बातचीत में यह कहते सुने जा सकते हैं, “भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं।”

संबित पात्रा के वायरल वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं। महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाएं आहत हुई हैं और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओड़िया लोगों की आस्था का अपमान हुआ है।”

Sambit Patra Controversy; Puri Lord Jagannath; PM Narendra Modi Naveen  Patnaik | संबित पात्रा बोले- भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त: बाद में माफी मांगी,  कहा- 3 दिन उपवास रखकर ...

भगवान जगन्नाथ पर संबित पात्रा की फिसली जुबान, विपक्ष बोला- अहंकार की पराकाष्ठा

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनकी ‘जुबान फिसल गई थी।’ सीएम नवीन पटनायक के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए पात्रा ने लिखा, “आज पुरी में नरेंद्र मोदीजी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं, हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी एक उत्साही और श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के “भक्त” हैं। मैंने इसका ठीक उल्टा उच्चारण कर दिया।”

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा, “मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं।” उन्होंने कहा, “सर, किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं। हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है।” बाद में संबित पात्रा ने ओड़िया भाषा में एक वीडियो बयान भी जारी किया और माफी मांगते हुए एक्स पर उन्होंने लिखा, “मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा।”

Tags: bhagwan jadannathNational newsodisha newsPuri Lok SabhaSambit Patra
Previous Post

बिजली संकट से मुक्त, रोस्टर फ्री बनेगा उत्तर प्रदेश : एके शर्मा

Next Post

‘योगी जी आपके असली दुश्मन तो आपकी पार्टी में…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

'योगी जी आपके असली दुश्मन तो आपकी पार्टी में...', प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले केजरीवाल

यह भी पढ़ें

बेपटरी हुई यात्रियों से भरी ट्रेन, स्टेशन पर मची चीख-पुकार

27/09/2021
Hariyali Amavasya

जुलाई में हरियाली अमावस्या कब है, जानें स्नान-दान का मुहूर्त व महत्व

03/07/2025
share market

रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी सबसे ऊंचे स्तर पर

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version