• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bangladesh Violence: 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोगों की मौत, देश भर में कर्फ्यू

Writer D by Writer D
05/08/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Bangladesh Violence

Bangladesh Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में नौकरी में आरक्षण खत्म करने और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भड़की हिंसा (Bangladesh Violence) में अब तक 14 पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोगों की जान चली गई है। सैकड़ों लोग घायल हैं। हालात इतने खराब हैं कि पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगाया गया है और इंटरनेट पर बैन लगाया गया है।

रविवार को उग्र हुआ था प्रदर्शन

सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को खत्म करने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन रविवार को उग्र हो गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब उनकी एक ही मांग है पीएम शेख हसीना का इस्तीफा। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथोम अलो ने बताया कि देश भर में झड़पों, गोलीबारी और जवाबी कार्रवाई में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक देशभर में 14 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इनमें से 13 एक ही थाने सिराजगंज के इनायतपुर में मारे गए। करीब 300 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

जानें क्यों भड़की है हिंसा (Bangladesh Violence)

बांग्लादेश में इस मुद्दे पर कई बार हिंसा (Bangladesh Violence) भड़क चुकी है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 1971 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के लिए 30 प्रतिशत सरकारी नौकरियों को आरक्षित करने वाली कोटा प्रणाली को समाप्त किया जाए। पहले जब हिंसा भड़की थी तब कोर्ट ने कोटे की सीमा को घटा दिया था। लेकिन हिंसा नहीं थमी और अब प्रदर्शनकारी शेख हसीना का इस्तीफा मांग रहे हैं। अब तक 11,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशनों, सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालयों और उनके नेताओं के आवासों पर हमला किया और कई वाहनों को जला दिया। सरकार ने मेटा प्लेटफॉर्म फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को बंद करने का आदेश दिया।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 कांवड़ियों की मौत, छह गंभीर रूप से झुलसे

इस बीच प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि विरोध के नाम पर देश भर में “तोड़फोड़” करने वाले लोग छात्र नहीं बल्कि आतंकवादी हैं और लोगों से उन्हें सख्ती से दबाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘मैं देशवासियों से अपील करती हूं कि इन आतंकवादियों को सख्ती से कुचलें।’ पीएम ने रक्षा अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक भी की है। वहीं, हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तीन दिन की सामान्य छुट्टी की घोषणा की है।

भारत ने जारी की बांग्लादेश के लिए एडवाइजरी

बांग्लादेश में हिंसा को देखते हुए, भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को पड़ोसी देश की यात्रा न करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मौजूदा दौर में बांग्लादेश में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने और अपने आपातकालीन फोन नंबरों के माध्यम से ढाका में भारतीय उच्चायोग के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

Tags: # world newsbangladesh newsBangladesh violenceinternational News
Previous Post

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 9 कांवड़ियों की मौत, छह गंभीर रूप से झुलसे

Next Post

Black Monday! शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत

22/10/2026
Main Slider

फ्रांस में बवाल के बीच भारतीयों को अलर्ट, दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

22/10/2026
Next Post
Share Market

Black Monday! शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

यह भी पढ़ें

कोयला तस्करी मामला Coal smuggling case

कोयला तस्करी मामला : पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कई जगहों पर छापेमारी जारी

16/03/2021
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

01/08/2024
Bigg Boss fame Rubina Dilak tries to hack Instagram

बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक का इंस्टाग्राम हैक करने की हुई कोशिश

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version