• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Writer D by Writer D
01/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद (Shri Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah) विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की आर्डर 7 रूल 11 की आपत्ति वाली अर्जी को खारिज कर दिया है। यह फैसला जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने सुनाया है।

बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद (Shri Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah) विवाद से जुड़ी याचिकाओं की पोषणीयता को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इन याचिकाओं को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं, हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की सिविल वाद की पोषणीयता वाली याचिकाएं मंजूर कर ली।

बता दें कि हिंदू पक्ष ने जो याचिकाएं दायर की थीं, उनमें शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदुओं की बताया था और वहां पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की थी। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने प्लेसिस ऑफ वर्शिप एक्ट, वक्फ एक्ट, लिमिटेशन एक्ट और स्पेसिफिक पजेशन रिलीफ एक्ट का हवाला देते हुए हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज किए जाने की दलील पेश की थी।

इससे पहले 6 जून को सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, हिंदू पक्ष की तरफ से 18 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने ऑर्डर 7 रूल, 11 के तहत इन याचिकाओं की पोषणीयता पर सवाल उठाए और इन्हें खारिज किए जाने की अपील की थी।

दोनों पक्षों के लिए आज का दिन बेहद अहम था। आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से संबंधित कुल 18 याचिकाओं को लेकर फैसला आया है। भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव और सात अन्य की तरफ से दाखिल सिविल वाद की पोषणीयता को लेकर याचिकाएं दायर की गईं थी।

उसके बाद शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने भी इलाहाबाद हाई कोर्ट में सीपीसी के ऑर्डर 7, रूल 11 के तहत याचिकाएं दाखिल की थीं।

Tags: allahabad highcourti-Shahi Idgahmathura newsPrayagraj NewsShri Krishna Janmabhoom Conflictup news
Previous Post

टिहरी में बादल फटने से 2 की मौत, चारधाम गए 200 यात्री फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

Paris Olympics: शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, भारत की झोली में तीसरा मेडल

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Paris Olympics

Paris Olympics: शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, भारत की झोली में तीसरा मेडल

यह भी पढ़ें

Be alert if you get free recharge messages

फ्री रिचार्ज कराने के मेसेज तो हो जाएं सतर्क, भुगतना पड़ सकता है नुकसान

22/04/2021
तापसी पन्नू कंगना रनौत

तापसी पन्नू ने बताया- जब मुझे फिल्म से किया था रिप्लेस, कंगना रनौत ने मुझे सपोर्ट नहीं किया

26/07/2020
Corona

देश में 2.76 लाख मरीजों ने कोरोना को दी मात, रिकवरी रेट 91.25 प्रतिशत हुआ

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version