• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान जगन्नाथ पर संबित पात्रा की फिसली जुबान, विपक्ष बोला- अहंकार की पराकाष्ठा

Writer D by Writer D
21/05/2024
in ओडिशा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sambit Patra

Sambit Patra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरी। पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा (Sambit Patra) इन दिनों भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) पर विवादित टिप्पणी को मुसीबत में पड़ते दिखायी पड़ रहे हैं। संबित पात्रा की ओर से भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री मोदी का भक्त बताए जाने पर विपक्ष ने भाजपा और उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे शीर्ष नेताओं ने हमला बोला है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) एक ओड़िया चैनल को इंटरव्यू देते हुए कह रहे हैं कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं। इस बयान को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद संबित पात्रा सफाई देते घूम रहे हैं। इस विवादित टिप्पणी के बाद विपक्ष के नेताओं ने भाजपा और संबित पात्रा (Sambit Patra) को घेरना शुरू कर दिया। पात्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘जब प्रधानमंत्री खुद को शहंशाह और दरबारी उन्हें भगवान समझने लगें तो मतलब साफ है कि पाप की लंका का पतन नज़दीक है। करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का अधिकार मुट्ठी भर भाजपा के लोगों को आखिर किसने दिया? यह अहंकार ही उनके विनाश का कारण बन रहा है।’

‘न वोट डाला, न ही…’, जयंत को बीजेपी ने भेजा नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि यह हमारे आरोप को पुष्ट करता है कि सत्ता के नशे में धुत भाजपा हमारे भगवानों को भी नहीं बख्शेगी। भारत के लोगों की तो बात ही छोड़िए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पुरी उम्मीदवार द्वारा की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाने वाले महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का अपमान है। एक्स पर लिखा कि हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 4 जून को ‘लोगों की इच्छा’ से यह अहंकार नष्ट हो जाएगा।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ पूरे विश्व के भगवान हैं। उन्हें किसी एक मनुष्य का भक्त कहना महाप्रभु का अपमान है। यह विश्व के करोड़ों जगन्नाथ भक्तों एवं ओड़िआ समाज का अपमान है। इससे पूरे समाज को दुख हुआ है। महाप्रभु ओड़िया अस्मिता के सबसे बड़े प्रतीक हैं।

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने एक्स पर लिखा, ‘मैं भाजपा के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। भाजपा सोचने लगी है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है।’

Tags: bhagwan jagannathNational newsodisha newspuri newsSambit Patra
Previous Post

‘न वोट डाला, न ही…’, जयंत को बीजेपी ने भेजा नोटिस

Next Post

बिजली संकट से मुक्त, रोस्टर फ्री बनेगा उत्तर प्रदेश : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Next Post
AK Sharma

बिजली संकट से मुक्त, रोस्टर फ्री बनेगा उत्तर प्रदेश : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Mosquitoes

घर से मच्छरों को करें विदा इन उपायों की मदद से

08/09/2025
hair care

बालों की हर समस्या का हल है अमरूद की पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

14/08/2025
औरैया ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र राजपूत पर जानलेवा हमला

औरैया : ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र राजपूत पर जानलेवा हमला, नामजद एफआईआर दर्ज

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version