• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPPSC का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

Writer D by Writer D
07/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
uppsc result

uppsc result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रतिष्ठित राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) की चयन प्रक्रिया मात्र 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूर्ण कर रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को आयोग ने 2022 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें यूपी के युवाओं ने अपना दमखम दिखाते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में यूपी के 67 जिलों से कुल 334 युवाओं ने सफलता प्राप्त करके अपने जिले का और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। शेष 30 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 1071 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा में आगरा की दिव्य सिकरवार ने पहला, लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी हुए सफल

UPPSC के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता से पूर्ण कर 10 महीने में इसका परिणाम घोषित किया है। यह एक कीर्तिमान है और पहली बार यूपीपीएससी ने यूपीएससी के प्रतिमान को लांघकर उपलब्धि हासिल की है। यूपी से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी लखनऊ से सफल हुए हैं, जबकि प्रयागराज से 29 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कानपुर शहर से भी 15 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। कुल 67 जिलों से अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

टॉप-10 में 8 बेटियां शामिल

विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हुआ है। परिणामों में बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुल चयनित 364 अभ्यर्थियों में 110 बेटियां शामिल हैं जो लगभग 33 प्रतिशत है। खास बात ये है कि टॉप-3 में तीनों ही बेटियां हैं और तीनों ही उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं टॉप-10 में 8 बेटियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है। वहीं टॉप-20 में 12 बेटियों ने सफलता हासिल की है। चयनित 39 एसडीएम में 19 महिलाएं हैं। डिप्टी एसपी के लिए 26 महिलाएं सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

UPPSC के पीसीएस 2022 के परिणामों के जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों के साथ ही यूपीपीएससी को रिकॉर्ड 10 माह में परिणाम जारी करने और यूपी की बेटियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपीपीएससी द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई। इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है।

Tags: UPPSC final resultUPPSC resultUPPSC topper
Previous Post

नगरीय निकायों में योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Next Post

Nikay Chunav: ‘हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ’ नारे संग उतरेगी AAP

Writer D

Writer D

Related Posts

Draupadi Murmu
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना

19/03/2026
Draupadi Murmu installed the 'Shri Ram Yantra' in the Ram Temple.
Main Slider

अयोध्या में रचा गया नया इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम मंदिर में स्थापित किया ‘श्रीराम यंत्र’

19/03/2026
उत्तर प्रदेश

अयोध्या आगमन पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे उपस्थित

19/03/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

19/03/2026
Multani Mitti
Main Slider

चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मुलतानी मिट्टी

19/03/2026
Next Post
Bihar Election: AAP releases first list of candidates

Nikay Chunav: 'हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ' नारे संग उतरेगी AAP

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

30/08/2021
G-20

G-20: मां अन्नपूर्णा की नगरी में तीन दिन तक दुनिया के खानपान पर दिग्गज करेंगे मंथन

16/04/2023
mannat

शाहरुख के ‘मन्नत’ के पास लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियां

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version