• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में रचा गया नया इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम मंदिर में स्थापित किया ‘श्रीराम यंत्र’

Writer D by Writer D
19/03/2026
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Draupadi Murmu installed the 'Shri Ram Yantra' in the Ram Temple.

Draupadi Murmu installed the 'Shri Ram Yantra' in the Ram Temple.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस एवं सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने यहां श्रीराम यंत्र की स्थापना की। यह

श्रीराम यंत्र जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित कराया।

राष्ट्रपति मुर्मु (Draupadi Murmu) ने श्रीराम मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर पूजा व आरती की, तत्पश्चात “श्रीराम यंत्र” स्थापना का विधान सम्पन्न कराया। संपूर्ण विधि विधान से “श्रीराम यंत्र” की स्थापना के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण नए इतिहास का साक्षी बन गया। “श्रीराम यंत्र” की स्थापना होते ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रभु श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, केरल से आईं माता अमृतानंदमई अम्मा जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, पूज्य साधु संत एवं देश विदेश से आए सात हजार से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) गुरुवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति आज सर्वप्रथम अयोध्या पहुंचीं हैं। यहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

तत्पश्चात वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचीं। अयोध्या में कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद राष्ट्रपति कान्हा की नगरी मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां वे वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। अगले दिन 20 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज से भेंट करने के साथ ही अन्य आध्यात्मिक एवं अन्य दार्शनिक जगहों का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति के उत्तर प्रदेश दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

Tags: Draupadi Murmu
Previous Post

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

Next Post

खौफ के साये से बाहर निकलीं दाऊद की संपत्तियां, पैतृक गांव की 4 जमीनें बिकीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Dawood Ibrahim

खौफ के साये से बाहर निकलीं दाऊद की संपत्तियां, पैतृक गांव की 4 जमीनें बिकीं

यह भी पढ़ें

Vomiting after drinking milk

आपका बच्चा भी करता है दूध पीने के बाद उलटी तो जान लें कारण

11/11/2021
Satyam Sahitya Sansthan

देश ने क्या दिया बात इसकी नहीं, देश को क्या दिया ये करें आंकलन

28/01/2021
जीसी मुर्मू ने ली शपथ

राष्ट्रपति भवन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जीसी मुर्मू ने ली शपथ, बने नए CAG

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version