• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खौफ के साये से बाहर निकलीं दाऊद की संपत्तियां, पैतृक गांव की 4 जमीनें बिकीं

Writer D by Writer D
19/03/2026
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Dawood Ibrahim

Dawood Ibrahim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुख्यात डॉन दाऊद इब्राहिम ( Dawood Ibrahim) की पुश्तैनी जमीनों की नीलामी आखिरकार सफल हो गई है। नीलामी में मुंबई के एक शख्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर चारों कृषि भूमि खरीदने का अधिकार हासिल किया है। दाऊद की जिन संपत्तियों की नीलामी हुई है, वो महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हैं।

केंद्र सरकार की ओर से 5 मार्च 2026 को यह नीलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (प्रॉपर्टी जब्ती) अधिनियम के तहत की गई। बताया जा रहा है कि ये चारों जमीनें रत्नागिरी जिले के मुंबक गांव में हैं, जिसे दाऊद इब्राहिम के परिवार का पैतृक गांव माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से कुछ जमीनें पहले उसकी मां अमीना बी के नाम पर दर्ज थीं।

मुंबई के शख्स ने लगाई बोली

नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाला शख्स मुंबई का बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। नियमों के मुताबिक, बोलीदाता को अप्रैल 2026 की शुरुआत तक पूरी रकम जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित प्राधिकरण की अंतिम मंजूरी मिलने पर संपत्ति का हस्तांतरण किया जाएगा।

इन जमीनों की बिक्री की कोशिशें कई सालों से की जा रही थीं, लेकिन हर बार या तो प्रक्रिया अधूरी रह जाती थी या फिर कोई बोलीदाता सामने नहीं आता था। नवंबर 2025 में तो इनकी आरक्षित कीमत करीब 30 प्रतिशत तक कम कर दी गई थी, फिर भी कोई खरीदार नहीं मिला।

दाऊद ( Dawood Ibrahim) के खौफ की वजह से नहीं मिल रहे थे खरीदार

विशेषज्ञों का मानना है कि दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी से जुड़ा नाम होने के कारण कई संभावित खरीदार इन संपत्तियों से दूरी बनाए हुए थे। दूसरी वजह ये भी है कि ये जमीनें ग्रामीण इलाके में स्थित हैं और मुख्य रूप से कृषि उपयोग के लिए ही उपयुक्त हैं, जिससे तत्काल आर्थिक लाभ की संभावना कम थी।

अगर बोली की बात करें तो चारों जमीनों में सर्वे नंबर 442 (भाग 13-बी) सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसकी आरक्षित कीमत लगभग 9।41 लाख रुपये थी, लेकिन नीलामी में इस पर 10 लाख रुपये से अधिक की बोली लगी। इस प्लॉट के लिए दो बोली लगाने वाले सामने आए थे। एक मुंबई से और दूसरा रत्नागिरी से। वहीं, अन्य तीन जमीनों के लिए केवल एक-एक बोली लगाने वाले ने भाग लिया और सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हुए उन्हें खरीद लिया।

Tags: dawood ibrahim
Previous Post

अयोध्या में रचा गया नया इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राम मंदिर में स्थापित किया ‘श्रीराम यंत्र’

Next Post

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
CM Vishnudev Sai paid tribute to Teejan Bai in the Assembly.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

13/07/2026
Next Post
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना

यह भी पढ़ें

बिना OTP और पासवर्ड के कैसे हैक हो रहा WhatsApp? सामने आया GhostPairing Scam

बिना OTP और पासवर्ड के हो रहा WhatsApp, सामने आया ये जबरदस्त Scam

20/12/2025
Truck-Trolley Collision

अनियंत्रित बस खम्बे से टकराकर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

25/07/2022
DU UG

DU ने जारी की दूसरी कटऑफ लिस्ट, यहां करें चेक

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version