Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रद्द हुई UPTET 2021 परीक्षा, व्हाट्सएप पर लीक हुआ प्रश्नपत्र

NEET UG 2026 exam cancelled

NEET UG 2026 exam cancelled

उत्‍तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नवंबर को आयोजित हो रही UPTET परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का प्रश्‍नपत्र वॉट्सऐप पर लीक हो गया है।

पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाना था।

पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद STF ने प्रदेश भर में छापेमारी की। जिसके बाद प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद में कई लोग दबोचे गए। प्रदेश सरकार ने अब परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है और परीक्षा की नई डेट्स बाद में जारी की जाएंगी।

पेपर I, कक्षा 1-5 के लिए, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाना था। इसी तरह, कक्षा 6-8 के लिए पेपर- II दोपहर 2:30 से 5 बजे तक आयोजित किया जाना था। परीक्षा में राज्‍य के 13,52,086 कैंडिडेट शामिल होने वाले थे।

BB15: राखी के पति ने एक्ट्रेस को किया प्रपोज, सलमान के सवाल का दिया ये जवाब

जानकारी के अनुसार, परीक्षा अब एक महीने के समय के बाद आयोजित की जा सकती है। हालांकि, उम्‍मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। इसके लिए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर नया नोटिफिकेशन चेक करना होगा।

Exit mobile version