• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET Exam 2021: दूसरे के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शिक्षा, सुल्तानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। कादीपुर स्थित नेशनल इंटर कालेज में दूसरे के नाम पर शिक्षक पात्रता परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को गेट पर पकड़ लिया गया। वहीं, कूरेभार के कटका स्थित राममती इंटर कालेज में वैध कागजात न होने पर छह परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया।

परीक्षार्थी अंदर जाने के लिए गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मियों से फरियाद करते रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। परीक्षा से वंचित हाेने पर अभ्यर्थी रोने लगे।

नेशनल इंटर कालेज कादीपुर में छह सौ अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुबह करीब दस बजे अकबर नाम का युवक परीक्षा देने पहुंचा। गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने आधार कार्ड व प्रवेश पत्र की जांच की तो प्रवेश पत्र में मोहम्मद अबरार व आधार कार्ड में मोहम्मद अकबर लिखा हुआ था। अकबर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आवेदन करने के दौरान उसका नाम गलती से मोहम्मद अबरार प्रिंट हो गया है।

माैके पर केंद्र व्यवस्थापक डा. केडी सिंह पहुंच गए और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि उनकी तरफ से युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पता यह भी चला है कि गत दिनों जो परीक्षा निरस्त हुई थी, उसमें अकबर अपने मंसूबे में कामयाब भी हो गया था।

UP TET 2021: STF ने पकड़ा सॉल्वर गैंग का सदस्य, सॉल्वर फरार

एसपी डा. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लम्भुआ के सर्वोदय इंटर कालेज में भी भी कागजात संदिग्ध लगने पर दो परीक्षार्थियों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रपत्र सही पाए जाने पर 15 मिनट देर से अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर सके। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा 32 केंद्रों पर चल रही है। प्राथमिक व जूनियर स्तर की परीक्षा कुल 29,633 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब ढाई सौ जवानों को तैनात किया गया है। स्टेटिक,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई है।

Tags: Education Newsuptet 2021uptet 2021 examUPTET 2021 newsUPTET 2021 updatesUPTET Exam 2021
Previous Post

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर CM योगी ने किया नमन, अर्पित की पुष्पांजलि

Next Post

तेज रफ़्तार कार ने दो को रौंदा, TET की परीक्षा देने जा रहे थे कार सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Next Post

तेज रफ़्तार कार ने दो को रौंदा, TET की परीक्षा देने जा रहे थे कार सवार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्या का करेंगे समाधान -सीएम

16/11/2025
Budget 2026

Budget 2026: टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव संभव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

30/01/2026
Keshav Maurya

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर एटा के सीडीओ निलंबित

10/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version