Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उर्फी का नया लुक, टॉप की जगह पहना केवल जंजीर

urfi-javed-

urfi-javed-

मुंबई। उर्फी जावेद (urfi javed) अपने अजीबो गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपनी टीशर्ट को कटआउट लुक दे देती हैं तो कभी किसी दुपट्टे से आउटफिट तैयार कर लेती हैं। उर्फी जावेद (urfi javed)  कई बार अपनी ड्रेस खुद डिजाइन करती हैं। उनके इस अतरंगी रूप की वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन उर्फी को चाहने वालों की भी कमी नहीं है। उनका वीडियो आते ही उस पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ जाती है। गुरुवार को उर्फी मुंबई में स्पॉट की गईं। उर्फी जावेद (urfi javed) ने इस बार टॉप की जगह जंजीर (chain) की कई लेयर पहनी।

उर्फी जावेद ने लोगों को किया कनफ्यूज, शेयर की ऐसी तस्वीर

उर्फी जावेद (urfi javed) का यह लुक बिल्कुल जुदा। उन्होंने जंजीर (chain) की लेयर से फ्रंट कवर किया। वह बैकलेस पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का नेट का रिवलिंग स्कर्ट पहना हुआ है। उर्फी ने बालों का पोनी बनाया और चोटी में भी एक जंजीर (chain) लगाई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट कलर की हाई हील्स पहनी।

उर्फी जावेद ने फोटोशूट में पैंट को रखा अनबटन, ट्रोल्स बोले- अरे…..

पपराजी विरल भयानी ने उर्फी जावेद (urfi javed)  का यह वीडियो शेयर किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया, ‘वाह, कपड़े खत्म हो गए दीदी के सारे, अब ज्वैलरी शो है।‘ एक ने लिखा, ‘अरे इसे कोई अपने पुराने कपड़े भी दे दो, बेचारी कपड़े नहीं मिलने के कारण चेन पहन कर घूम रही है।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘ओह गॉड, ये क्या करती रहती है।‘ एक अन्य ने कहा, ‘बेचारी कपड़े घर भूल आई चेन से काम चला रही है।‘

https://www.instagram.com/p/Ca6wbkbqRS6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

‘बिग बॉस ओटीटी’ से पॉपुलर हुईं उर्फी जावेद (urfi javed) का म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके अलावा वह कुछ दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

Exit mobile version