• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर खरीदे जाते हैं बर्तन, जानिए कैसे शुरू हुई परंपरा

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनतेरस के दिन पर धनवंतरि पूजन होता है। इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के अलावा बर्तन भी खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन कोई भी खरीदा गया समान तेरह गुना लाभ देता है। आइए जानते हैं कि इस दिन बर्तन क्यों खरीदा जाता है और इसकी परंपरा आखिर कैसे शुरू हुई।

धनतेरस से जुड़ी ये कथा- ऐसी मान्यता है कि जब समुद्र मंथन हो रहा था तब सागर की अतल गहराइयों से चौदह रत्न निकले थे। धनवंतरि इन्हीं रत्नों मे से एक हैं। जब देवता और दानव मंदार पर्वत को मथनी बनाकर वासुकी नाग की मदद से समुद्र का मंथन कर रहे थे, तब 13 रत्नों के बाद कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को 14वें रत्न के रूप में धनवंतरि सामने आए। वो अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धनवंतरि के प्रकट होते ही देवताओं और दानवों का झगड़ा शुरू हो गया। अमृत कलश के लिए देवताओं और दानवों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई। लेकिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धरकर अमृत कलश हासिल कर लिया।

धनवंतरि अमृत यानी जीवन का वरदान लेकर प्रकट हुए थे और आयुर्वेद के जानकार भी थे, इसलिए उन्हें आरोग्य का देवता माना जाता है। वैसे तो धन और दौलत की देवी लक्ष्मी देती हैं लेकिन उनकी कृपा पाने के लिए सेहत और लंबी आयु की जरूरत होती है। यही वजह है कि धनतेरस के मौके पर धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनवंतरि देवताओं के वैद्य हैं और चिकित्सा के देवता माने जाते हैं। इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है कि अगर धनतेरस की शाम में आंगन में यम देवता के नाम पर दीप जलाया जाए तो तो अकाल मृत्यु का भय मिटता है। पंडितों का कहना है कि अगर धनतेरस के दिन महामृत्युंजय और नारायण मंत्र को सिद्ध कर लिया जाए तो विपत्तियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।

ऐसे शुरु हुई धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा- कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धनवंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस तिथि को बर्तन खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन आप जितनी खरीदारी करते हैं, उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन चांदी भी खरीदी जाती है। दरअसल चांदी को चन्द्रमा का प्रतीक माना जाता है जो शीतलता प्रदान करता है। यह स्वास्थ्यकारक भी माना गया है जो निरोगी काया और तेज़ दिमाग देता है। चंद्रमा के प्रभाव से मन में संतोष के धन का वास होता है और इसे सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष और स्वास्थ्य है, उसी को सबसे धनवान माना जाता है।

Tags: Dhanterasdhanteras 2021dhanteras datedhanteras importance
Previous Post

बहू की हत्यारोपी सास को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना

Next Post

धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को भूलकर भी न रखें खाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Toes
फैशन/शैली

उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये नुस्खें

06/11/2025
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ ने बोल दिया है बालों पर अटैक, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

06/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

05/11/2025
Next Post
dhanteras

धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को भूलकर भी न रखें खाली

यह भी पढ़ें

suhana khan

सुहाना खान ने भाई आर्यन की मर्जी के खिलाफ शेयर की फैमिली फोटो

05/11/2020
Pizza

बच्चों के लिए घर पर बनाएं ‘पिज्जा’

20/12/2024
Xiaomi's strong TV will knock in India on June 6, know the price

भारत में 6 जून को दस्तक देगा Xiaomi का ये दमदार टीवी, जानिए कीमत

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version