• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहू की हत्यारोपी सास को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 शाम कुमार ने शुक्रवार को बहू की हत्यारोपी सास को आजीवन कारावास एवं दस हजार रूपये जुर्माना की सजा से दण्ड़ित किया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला थाना जसराना से जुड़ा है। दिनेश कुमार ने 21 जुलाई 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसने अपनी पुत्री सुमन की शादी जगदीश पुत्र आछेलाल निवासी पटीकरा जसराना के साथ हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार 24 जुलाई 2011 को अस्सी हजार की नकदी व पचास हजार का सामान देते हुये की थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज में सोने की लर, अंगूठी व मोटर साईकिल की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक से प्रताड़ित किया। इसी बीच उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। 03 जुलाई 2016 को ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। सुमन को सैफई अस्पताल ले जाया गया। जहां 15 जुलाई 2016 को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने अभियोग दर्ज कर विवेचना उपरान्त आरोपी ससुर आंछेलाल व सास किताबश्री के विरूद्व आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। मुकदमें की सुनवाई एवं निस्तारण अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 शाम कुमार की न्यायालय में की गयी। न्यायालय में तमाम गवाहों के ब्यान दर्ज किये गये। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियुक्त आंछेलाल की मृत्यु हो जाने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त आंछेलाल के विरूद्व वाद कार्यवाही उपशमित की गई। शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने केस को साबित करने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय की तमाम नजीरें पेश की।

अपर सत्र न्यायाधीश शाम कुमार ने पत्रावली पर उपलब्ध तमाम साक्ष्य एवं गवाहों के ब्यानों का गहनता से अध्यन करने के बाद अभियुक्ता किताबश्री को दोषी पाते हुए खुले न्यायालय में सजा सुनायी है।

Tags: crime newsdowry murderHindi Samacharlife imprisonmentup news
Previous Post

इश्क़ में फांसी के फंदे पर झूल गई प्रेमिका, प्रेमी फरार

Next Post

धनतेरस पर खरीदे जाते हैं बर्तन, जानिए कैसे शुरू हुई परंपरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर खरीदे जाते हैं बर्तन, जानिए कैसे शुरू हुई परंपरा

यह भी पढ़ें

Satpura Building

सतपुड़ा भवन में आग के कारण 24 करोड़ का नुकसान, आग का कारण शार्ट सर्किट

20/06/2023
Land for Job

Land for Job मामले में पहली चार्जशीट दाखिल, राबड़ी देवी और सांसद मीसा का नाम

09/01/2024
CM Dhami

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version