• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का किया शिलान्यास

Writer D by Writer D
10/09/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को न्यायिक परिसर (पुरानी जेल) में बार एसोसिएशन देहरादून के नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सहित पूरे देश में न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य को मजबूत करने का काम अनवरत किया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में केन्द्र की मोदी सरकार ने न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च की है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंग्रेजों के जमाने के तमाम कानूनों को हटाकर आवश्यकतानुसार नए कानूनों को लागू किया है। इन कानूनों के लागू होने के बाद न्याय की अवधारणा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नए कानूनों के तहत इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल रिकॉर्ड को भी मजबूत सबूत के रूप में मान्यता मिली है, जो डिजिटल क्रांति के समय में अहम है। इससे सभी अधिवक्ताओं को अपना पक्ष कोर्ट में आसानी से रखने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इसी प्रकार राज्य के अंदर जितने भी न्याय से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हैं उन्हें मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि देहरादून बार एसोसिएशन के चैंबर भवन की मांग लंबे समय से चल रही थी। इस संबंध में बार एसोसिएशन के साथ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर नए भवन के लिए जमीन की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यहां पर कुल साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोग कार्यरत हैं, इसलिए सभी की समस्याओं को समझते हुए पांच बीघा जमीन बार एसोसिएशन देहरादून को देने का निर्णय लिया था। इस जमीन पर 1500 चैंबर, एक ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, कैंटीन, पार्किंग से भरपूर नौ मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजवीर सिंह बिष्ट समेत अधिवक्ता उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

अभिनेता अनुपम खेर और प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Next Post

मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Next Post
CM Vishnudev

मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

यह भी पढ़ें

Alia-Ranbir

रनबीर और अलिया की शादी की तैयारियां शुरू, सामने आया वीडियो

23/02/2021
Akhlaq lynching case

अखलाक लिंचिंग केस: भड़काऊ भाषण देने के मामले में BJP के पूर्व MLA संगीत सोम दोषी करार

13/10/2022

कंगारू गेंदबाज के लिए ‘बुरा सपना’ बने जोस बटलर

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version