Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश को मिल सकती है तीन नए विश्वविद्यालयों की सौगात

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए तेजी से काम किया। साढ़े 04 साल के कार्यकाल में सरकार ने उपेक्षित पड़े सहारनपुर में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय और अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्थापित कर दिये हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सरकार का प्रयास प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 77 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। इनमें से 13 कॉलेजों में इस सत्र से शिक्षण कार्य भी शुरू होने जा रहा है।

कल्याण सिंह की त्रयोदशी में शामिल हुए CM योगी, बोले- रामभक्त को एक रामभक्त की विनम्र श्रद्धांजलि

26 मॉडल राजकीय महाविद्यालयों का संचालन भी शुरु किया जा रहा है। राज्य सरकार ने राज्य विश्व विद्यालयों के सुदृढीकरण और विस्तार के लिए 08 संघटक महाविद्यालय बनाने का भी निर्णय लिया है।

सरकार ने उच्च शिक्षा में निजी निवेश को प्रोत्साहन देते हुए 03 नए निजी विश्वविद्यालय संचालित करने की भी अनुमति दे दी है।

Exit mobile version