Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड: कोरोना पॉजिटिव भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन, पार्टी में शोक की लहर

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन BJP MLA Surendra Singh Jeena

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

दिल्ली। कोरोना महामारी के कहरे से उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना नहीं बच पाए। सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया है। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीजेपी एमएलसी, बोले- नीतीश विकास पुरुष नहीं बल्कि विनाश पुरुष, मांगा इस्तीफा

सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सल्ट भिकियासैंण का पूरा इलाका शोक में डूबा है। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जा वान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वो हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे। वो एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था। अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुख आ पड़ा है।

ईश्वर यह दोहरा दुख सहन करने की शक्ति परिवार को दें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।

Exit mobile version