• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैश्विक कांग्रेस के सम्मेलन से देवभूमि उत्तराखण्ड को मिलेगी एक नई पहचान: सीएम धामी

Writer D by Writer D
16/06/2023
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन का छठवां वैश्विक कांग्रेस का सम्मेलन होने से वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को एक नई पहचान मिलेगी। यह आयोजन 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में होगा। आपदा प्रबंधन के लिए नवाचार, सहयोग एवं संचार पर इस विश्व कांग्रेस में प्रमुखता से चिंतन एवं मंथन होगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस छठवें वैश्विक सम्मेलन की विवरणिका का विमोचन किया। उत्तराखण्ड में होने वाली इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय ‘मजबूत जलवायु कार्रवाई और आपदा लचीलापन’ है। इस विश्व कांग्रेस में पर्वतीय पारिस्थितिकी एवं संचार पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी आवश्यकता है। इस सम्मेलन में विशेषज्ञों की ओर से आपदा न्यूनीकरण, जन-धन की हानि कैसे कम से कम हो और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रयोग पर गहनता से विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने अपेक्षा की कि विभिन्न कारणों से नदियां जब रास्ता बदलती हैं,तो इससे भी काफी जन-धन की हानि होती है, इस पर भी सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।

100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन, पावर कॉरपोरेशन का तोहफा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन हो रहा है, और अब आपदायें केवल मानसून अवधि तक सीमित नहीं रह गयी हैं। देहरादून में होने वाले आपदा प्रबन्धन का छठे वैश्विक सम्मेलन में निश्चित ही विश्वभर के विशेषज्ञ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग प्रतिभाग करेंगे और इससे राज्य उनके अनुभवों का लाभ उठा पायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज ही के दिन एक दशक पूर्व केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा आई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केदारनाथ धाम के मास्टर प्लान से पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हुए हैं। भव्य एवं दिव्य केदारपुरी के निर्माण के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। पिछले 09 सालों में केदारनाथ में तेजी से पुनर्निर्माण के कार्य किये गये हैं।

इस मौके पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, अध्यक्ष डिजास्टर मैनेजमेंट इनीशिएटिव एण्ड कन्वर्जेंश सोसायटी (डी.एम.आई.सी.एस) डॉ. एस. आनन्द बाबू, उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

गाय के मुंह में फटा बम, उड़ गया जबड़ा

Next Post

बिना फिटनेस और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
Next Post
Goods, Vehicles

बिना फिटनेस और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

12/10/2021
Circle Rate

लखनऊ में जमीन, मकान और दुकान खरीदना अब महंगा, नया डीएम सर्किल रेट एक अगस्त से होगा लागू

02/07/2025

मां की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सोनू सूद

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version