• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना फिटनेस और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन

Writer D by Writer D
16/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Goods, Vehicles

Goods, Vehicles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बिना फिटनेस परमिट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट या गलत नम्बर प्लेट तथा बिना टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों (Goods Vehicles) के खिलाफ अब सख्ती से निपटने की तैयारी है। योगी सरकार ने राजस्व की हानि के लिए जिम्मेदार ऐसे माल वाहनों की गहन जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इनमे लोडेड के साथ ही अनलोडेड वाहन भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि परिवहन मुख्यालय पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि ऐसे वाहनों (Goods Vehicles) की चेकिंग नहीं होने के कारण सरकार को राजस्व की हानि झेलनी पड़ती है।

अनलोडेड वाहनों की भी होगी जांच

परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने सभी संभागीय/उप संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे माल यानों को भी चेक किया जाए, जिनमें किसी भी प्रकार का लदान न हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माल यानों में क्षमता से अधिक भार लादने वाले यानों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अनलोडेड वाहनों की चेकिंग को भी शामिल किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने कहा कि अभियान में ऐसे वाहनों की फिटनेस परमिट, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट/गलत नम्बर प्लेट तथा टैक्स आदि की जांच की जाएगी।

ओवरलोडिंग रोकने को चलाया जा रहा अभियान

परिवहन आयुक्त ने बताया कि सीएम योगी की मंशानुसार ओवरलोड मालयानों (Goods Vehicles) की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। प्रवर्तन टीमें लगातार ऐसे वाहनों की चेकिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि ओवरलोडिंग को हर हाल में रोका जाए। साथ ही ऐसे वाहनों की भी जांच की जाए जो बिना एचएसआरपी के चल रहे हैं या फिर नम्बर प्लेट गलत लगाकार या नम्बर प्लेट छुपाकर चल रहे हैं।

निरस्त हो सकता है परमिट

परिवहन आयुक्त ने बताया कि इस प्रकार के संचालन से राजस्व की हानि एवं अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बार-बार ऐसी गतिविधियों में संलिप्त वाहनों का परमिट भी निरस्त किया जा सकता है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

वैश्विक कांग्रेस के सम्मेलन से देवभूमि उत्तराखण्ड को मिलेगी एक नई पहचान: सीएम धामी

Next Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 की मौत, 9 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
Bus

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 की मौत, 9 घायल

यह भी पढ़ें

ट्रक और बोलेरो की भीषण भिड़ंत में दो की मौत, चाचा-भतीजा की हालत गंभीर

17/10/2021
These two amazing chutney must be made with paratha, it will be crazy

लंच में जरूर बनाए ये लाजवाब चटनी, हो जाएंगे दिवाने

13/07/2022
CM Yogi

योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अपना रही जीरो टॉलरेंस की नीति

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version