Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, CM तीरथ ने व्यक्त किया शोक

उत्तराखंड सहित देश के लिए आज का दिन बुरा रहा। आज देश ने एक जाबांज सिपाही खो दिया और उत्तराखंड ने अपना फौजी बेटा। अपने माता पिता की इकलौती संतान मनदीप नेगी देश के लिए शहीद हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में सरहद की रक्षा में तैनात गढ़वाल राइफल्स की 11वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। मनदीप की शहादत की सूचना से उनके गांव सकनोली, पौखड़ा, पौड़ी में शोक की लहर है। मनदीप का पार्थिव शरीर कल शनिवार को उनके गांव पहुंचेगा।

मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा : केजरीवाल

आपको बता दें कि मनदीप सिंह नेगी अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिछले वर्ष वह दो माह की छुट्टी में घर आए थे। उसी दौरान उनकी सगाई हुई थी। जुलाई में मनदीप को घर आना था और उनकी शादी की तैयारियां की जानी थी।

शहीद मनदीप सिंह नेगी की शहादत की सूचना पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Exit mobile version