• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी : कोरोना काल में ईको फ्रेंडली बकरीद, बकरे की जगह कटेगा केक

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
बकरीद

वाराणसी : कोरोना काल में ईको फ्रेंडली बकरीद, बकरे की जगह कटेगा केक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी या फिर बकरे की सामत वाली कहावतें अब बीते दिनों की बात है, क्योंकि पर्व और त्योहारों को कोरोना महामारी ने इस कदर अपनी बेड़ियों में जकड़कर रख दिया है कि महज औपचारिकाताओं को निभाकर ही दस्तूर रश्म अदायगी की जा रही है। इस बार बकरीद पर भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब लोग बकरा मंडी जाने के बजाए बकरे की तस्वीर वाले केक को खरीदने के लिए बेकरी की दुकान में दिखाई पड़े।

आमतौर पर लोग जन्मदिन के मौके पर बर्थडे केक पर उनकी तस्वीर बनवाते हैं जिनका जन्मदिन रहता है या फिर उसकी तस्वीर होती है जो बर्थडे ब्वाय या गर्ल को लुभाता हो। लेकिन वाराणसी में लोग बर्थडे केक पर बकरे की तस्वीर पसंद कर रहे हैं या तो ऑर्डर देकर बनवा रहे हैं।

ये सब कुछ कोरोना संकट और लोगों की तंगहाली की वजह से हो रहा है। शहर के भैरवनाथ इलाके की एक बेकरी शॉप पर जुटे मुस्लिम समाज के युवकों में से एक मोहम्मद मुमताज अंसारी ने बताया कि कोरोना बीमारी से उबरने के लिए शासन-प्रशासन बहुत मेहनत कर रहा है, इसीलिए हम सभी ने भी सोचा है कि हम भी उनका साथ दें। यही वजह है कि बकरीद के पर्व पर हम बकरे की तस्वीर वाले केक को खरीदकर केक घर पर ही काटें।

उनका कहना है कि इसी तरीके को अपनाकर घर पर रहकर शांति और सादगी के साथ बकरीद का पर्व मनाया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना काल में बकरा खरीदना तो सपना हो गया है, इस वक्त खाना ही खा लिया जाए तो बहुत बड़ी बात है। इसीलिए परंपरा को निभाने के लिए केक खरीदकर काटा जाएगा।

तो वहीं एक अन्य खरीदार मोहम्मद सोनू ने भी बताया कि इस बार बकरीद पर कोई विशेष तैयारी नहीं हो सकी है क्योंकि कोरोना की वजह से तंगी चल रही है। इसीलिए सोचा गया कि बकरे की तस्वीर वाले केक को काटकर बकरीद मनाई जाए और सभी से अपील भी है कि सभी ऐसे ही बकरीद मनाएं। कुर्बानी न देते हुए घर पर सादगी के साथ ही केक काटकर बकरीद मनाएं।

जहां एक ओर खरीदारों के लिए कोरोना काल तंगी लेकर आया है तो वहीं दूसरी ओर बेकरी वालों की चांदी हो गई है क्योंकि बकरे मंडी से बकरा खरीदने वालों ने अब बेकरी का रुख कर लिया है।

लगातार आ रहे हैं ऑर्डर

बेकरी दुकानदार प्रिंस बताते हैं कि इस बार बकरीद पर उनकी दुकान पर बकरे की तस्वीर वाले केक के काफी ऑर्डर आए। इसके अलावा बकरे आकार का केक भी डिमांड में है। यह केक अलग-अलग फ्लेवर में पांच सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का है।

Tags: Bakridbakrid 2020corona virussacrifice of Bakridकोरोना वायरसबकरीदबकरीद 2020बकरीद की कुर्बानी
Previous Post

रक्षाबंधन पर 29 साल बाद बना है ऐसा शुभ संयोग

Next Post

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार, 1.5 लाख की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Suhel Seth praises the 'Yogi model of governance'
उत्तर प्रदेश

सुहेल सेठ ने की ‘योगी मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ की तारीफ, बोले-देश को चाहिए योगी आदित्यनाथ जैसे और नेता

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Next Post
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख के पार, 1.5 लाख की मौत

यह भी पढ़ें

BPSSC admit card

BPSSC ने जारी किए बिहार पुलिस ASI स्टेनो भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

26/12/2020
Ram Sagar, the first beneficiary of Zero Poverty, got a job

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

06/02/2025
encroachment removal campaign

नगरीय निकायों में अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version