Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे वरुण धवन, तस्वीरें हुई वायरल

Varun Dhawan spending quality time with Natasha Dalal, pictures went viral

Varun Dhawan spending quality time with Natasha Dalal, pictures went viral

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन इन दिनों पत्नी नताशा दलाल के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वरुण कई मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी नताशा और उनका ‘लड़का’ है। दरअसल कुछ दिन पहले वरुण धवन ने अपने घर पर एक नए मेहमान का स्वागत किया था। ये नया मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक पप्पी था। उन्होंने उसे अपना लड़का बताया था और फैंस से नाम का सुझाव मांगा। अब वरुण धवन ने अपने इसी लड़के यानी पपी के साथ की तस्वीरें साझा की हैं।

पर्दे के मिल्खा का ‘मिल्खा सिंह’ को आखिरी सलाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

बता दे वरुण धवन सेल्फी ले रहे हैं और उनके साथ नताशा हैं।नताशा ने पप्पी को गोद में ले रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में नताशा सेल्फी ले रही हैं और उनका पप्पी वरुण धवन के पास है। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो साझा किया था, उसमें वह अपने पपी के साथ मस्ती करते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘फादरहुड, मैं अभी तक अपने लड़के को नाम नहीं दे पाया हूं। कृपया मेरी सहायता करें’।

 

Exit mobile version