• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए क्यों रखा जाता है वट सावित्री व्रत, पढ़िए पौराणिक कथा

Writer D by Writer D
24/05/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) को सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। इस साल यह व्रत 6 जून 2024 के दिन रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से परिवार के सदस्यों को तरक्की मिलती है और जीवन सुखमय होता है।

सावित्री से जुड़ी है कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, राजर्षि अश्वपति की एक पुत्री थी जिसका नाम सावित्री था। कुछ वर्षों के बाद जब उसकी बेटी बड़ी हो गई, तो उसने उसका विवाह करने का विचार किया। उन्होंने अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश की, लेकिन उसकी तलाश पूरी नहीं हुई इसलिए उन्होंने अपनी बेटी से उसकी पसंद का वर ढूंढने को कहा।

कुछ समय बाद सावित्री की मुलाकात द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान से हुई, जिससे विवाह करने की इच्छा से वह अपने पिता के पास पहुंची। सत्यवान अल्पायु थे, जिसकी जानकारी देवर्षि नारद ने उनके पिता राजा अश्वपति को दी।

यह सुनकर उन्होंने सावित्री को विवाह न करने की सलाह दी। इसके बावजूद भी सावित्री नहीं मानी और विधि-विधान से सत्यवान से विवाह किया। विवाह के तुरंत बाद उनके पति की मृत्यु हो गई, जिनकी आत्मा को लेकर यमराज पृथ्वी छोड़कर परलोक चले गए।

यमराज से मांगे तीन वरदान

यह देखकर सावित्री यमराज के पीछे-पीछे चलने लगी। यमराज ने उसे रोकने के लिए सब कुछ किया। लेकिन सावित्री नहीं मानी। इसके बाद यमराज ने उन्हें तीन वरदान मांगने के लिए ललचाया।

अपने पहले वरदान में, सावित्री ने सास-ससुर के लिए आंख की ज्योति मांगी। दूसरी इच्छा में उसने खोया हुआ राज्य मांगा। वहीं, तीसरे वरदान में सावित्री ने अपनी तीव्र बुद्धि का प्रयोग किया और कहा, यदि आप मुझसे प्रसन्न हैं, तो मुझे सौ बच्चों की मां बनने का आशीर्वाद दें। यह वरदान सुनकर यमराज ने तथास्तु कहा और आगे बढ़ने लगे।

इसके बाद भी सावित्री यमराज के पीछे-पीछे चलती रही। उसे अपने पीछे आता देखकर यम देव ने कहा, ‘हे देवी! अब तुम्हें क्या चाहिए?’ उनकी बात सुनकर सावित्री ने कहा, ‘आपने मुझे मां बनने का आशीर्वाद तो दिया है, लेकिन पति के बिना मैं मां कैसे बन सकती हूं?’ यह सुनकर यमराज दंग रह गए और उन्होंने तभी सत्यवान को पाश से मुक्त कर दिया। तभी से विवाहित महिलाएं वट सावित्री (Vat Savitri) का व्रत करने लगीं, ताकि सावित्री की तरह वे भी सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

Tags: vat savitriVat Savitri 2024vat savitri datevat savitri kathavat savitri puja
Previous Post

गंगा दशहरा पर बन रहे हैं बेहद शुभ संयोग, जानें पूजन की सही विधि

Next Post

इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट करें पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Partner
फैशन/शैली

रिश्ते में आ गई हैं गलतफहमियां, तो इन टिप्स से करें दूर करें

06/03/2026
Engagement
फैशन/शैली

सगाई के बाद न करें ये गलतियां, आ सकती हैं रिश्ते में दरार

06/03/2026
Mantra
Main Slider

इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, नहीं आएगी कोई मुसीबत

06/03/2026
money
धर्म

सपने में इन चीजों का दिखना, इस बात का होता है संकेत

06/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

ऑयली स्किन की समस्या होगी दूर, करें बस ये काम

06/03/2026
Next Post
Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट करें पूजा विधि

यह भी पढ़ें

ड्रैगन के डर से चीनी राजदूत ने कहा भारत – चीन आपसी मुद्दे सुलझाने में सक्षम

24/07/2020
प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi Vadra

बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ कर किसान आंदोलन को धार देंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

23/02/2021
decision on vaccination

बड़ी राहत, अब 18-44 साल वालों को बिना ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के भी मिलेगी वैक्सीन

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version