• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्गज कोरियोग्राफर का कोरोना से निधन, सोनू सूद ने लिखा भावुक पोस्ट

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिग्गज कोरियोग्राफर शिवा शंकर मास्टर का निधन हो गया है। 72 साल के शिवा शंकर पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनका इलाज हैदराबाद के आईजी अस्पताल में चल रहा था। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने शिव शंकर की मदद भी की थी। हालांकि फिर भी शिव शंकर को बचाया नहीं जा सका।

कोरियोग्राफर शिवा शंकर को इस महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से शिवा शंकर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। खबर है कि शिवा शंकर का बड़ा बेटा भी कोरोना से संक्रमित है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शिव शंकर के निधन से साउथ इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है।

सोनू सूद ने शिवा शंकर के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘शिवा शंकर मास्टर जी के निधन के बारे में सुनकर दिल पूरी तरह टूट गया है। हमने उन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन भगवान ने कुछ और ही सोचा हुआ था। आप हमेशा याद आएंगे मास्टरजी। इस क्षति से उभरने की शक्ति भगवान उनके परिवार को दे। सिनेमा आपको हमेशा याद करेगा सर।’

बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजमौली ने भी कोरियोग्राफर शिवा शंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ये जानकर दुख हुआ कि शिवा शंकर मास्टर गारु का निधन हो गया है। उनके साथ फिल्म मगधीरा में काम करने का यादगार अनुभव रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।’

कोरियोग्राफर शिवा शंकर के कोरोना से संक्रमित होने के बाद एक्टर सोनू सूद और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी उनकी मदद के लिए आगे आए थे। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो लगातार शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं और उनके जान को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न

शिवा शंकर ने लगभग चार दशकों तक टॉलीवुड के आइकोनिक गानों को कोरियोग्राफ किया। साल 1970 में शिवा शंकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साउथ सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। साल 2011 में शिवा शंकर को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड उन्हें एसएस राजमौली की फिल्म ‘मगधीरा’ के लिए मिला था। डांसिंग के साथ-साथ शिव शंकर ने कुछ तमिल और तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग भी की थी।

Tags: bollywood gossipschoreographer shiva shankarshiva shankarSonu Sood
Previous Post

सरकार सदन में हर मुद्दे पर खुली चर्चा को तैयार : पीएम मोदी

Next Post

जिले का सबसे लंबा ओवरब्रिज अचानक भरभराकर गिरा, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Next Post

जिले का सबसे लंबा ओवरब्रिज अचानक भरभराकर गिरा, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी

बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी लुटेरी और तोलाबाज पार्टी : ममता बनर्जी

20/03/2021
CM Dhami

खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ: मुख्यमंत्री धामी

01/12/2024
misdemeanor

किशोरी को बंधक बना दुष्कर्म, पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version