• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश: अखिलेश

Writer D by Writer D
24/09/2022
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
Video of BJP MLAs

Video of BJP MLAs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक का वीडियो (Video of BJP MLAs) सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह मोबाइल फोन पर ताश खेलते नजर आ रहे हैं। इसके कुछ समय बाद सपा ने भाजपा के ही एक अन्य विधायक का विडियो सोशल मीडिया में वायरल किया, जिसमें वह गुटखा खाते दिख रहे हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)) का दावा है कि ये वीडियो (Video of BJP MLAs) सदन में मौजूद भाजपा के ही किसी विधायक ने बनाकर वायरल किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब का है।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वायरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायक जी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे? भार बन गयी भाजपा।’’

गौरतलब है कि इस सप्ताह सोमवार को शुरु हुआ विधान सभा का मानसून सत्र शुक्रवार को ही समाप्त हुआ है। अखिलेश द्वारा मोबाइल गेम खेलते विधायक का वीडियो सार्वजनिक किये जाने के बाद सपा के ट्विटर हेंडिल से भाजपा के दूसरे विधायक के दो वीडियो साझा किये, जिसमें वह तंबाकू और पान मसाला खाते दिख रहे हैं। सपा ने ट्वीट कर दावा किया कि इन तीनों वीडियाे में दिख रहे दोनों विधायक भाजपा के हैं।

सपा ने इसे निंदनीय और शर्मनाक घटना बताते हुए ट्वीट किया, ‘‘सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक। महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक।”

सपा के इस ‘वीडियो वॉर’ पर सत्तापक्ष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है। इतना ही नहीं, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और उनके कार्यालय की ओर से भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गयी। सपा के दावे के मुताबिक वीडियो में दिख रहे दोनों विधायकों ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsUP Assemblyup vidhansabha
Previous Post

अवैध कब्जा कर बनाया ‘योगी का मंदिर’, अखिलेश बोले- आप लेंगे एक्शन या दिल्ली से….

Next Post

डांट से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किए संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन, अर्पित की श्रद्धांजलि

16/10/2025
Encounter
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: यूपी पुलिस ने 20 दिन में किए 12 एनकाउंटर, मेरठ जोन सबसे आगे

14/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

हमारे नगर केवल इमारतें नहीं, जीवंत सामाजिक संरचनाएं हैं: मुख्यमंत्री

14/10/2025
Bus
उत्तर प्रदेश

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

14/10/2025
CM Yogi in the review meeting of Panchayati Raj Department
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा – ग्राम पंचायतों की समृद्धि ही आत्मनिर्भर भारत की नींव

14/10/2025
Next Post
shot

डांट से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Crab Smoking Viral Video

देखें केकड़े ने कैसे लगाया सिगरेट का कश, नहीं रोक पाएंगे हंसी

23/09/2020
sour belt

खट्टी डकार के समय इन आसान उपायों का सेवन करने से जल्द मिलेगा आराम

15/07/2021
arrested

मॉडल शॉप हत्याकांड में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

12/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version