• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध कब्जा कर बनाया ‘योगी का मंदिर’, अखिलेश बोले- आप लेंगे एक्शन या दिल्ली से….

Writer D by Writer D
24/09/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Temple

Yogi Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या में बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर (Yogi Temple) विवादों में आ गया है। एक तरफ मंदिर बनाने वाले के चाचा ने ही जमीन पर अवैध कब्जा कर मंदिर बनाने का आरोप लगाया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल पूछा है कि भूमाफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री खुद कार्रवाई करेंगे या फिर इसके लिए दिल्ली से दस्ता आएगा। अखिलेश यादव ने एक सप्ताह के अंदर ही लगातार दूसरी बार यह मुद्दा उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके समर्थक अवैध तरीके से जमीन कब्जाकर उनका मंदिर बना रहे हैं।

बता दें कि अयोध्या में रहने वाले प्रभाकर मौर्य नामक व्यक्ति ने खुद को योगी आदित्यनाथ का समर्थक होने का दावा किया है। उसने मुख्यमंत्री का मंदिर बनाकर सुबह शाम पूजा भी शुरू कर दी है। मंदिर में योगी की प्रतिमा को भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है। उधर, प्रभाकर के चाचा रामनाथ मौर्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभाकर द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा कर मंदिर बनाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकारी बंजर भूमि पर प्रभाकर ने कब्जा किया है। वहीं प्रशासन द्वारा किसी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए उसने मुख्यमंत्री का मंदिर बनवाया है। रामनाथ मौर्य ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिखी थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी चिट्ठी को आधार बनाकर सीएम योगी पर हमला किया है।

अयोध्या में मुख्यमंत्री जी का जो मंदिर बनाया गया है, उसको बनानेवाले के चाचा ने ही यह शिकायत मुख्यमंत्री जी से की है कि वो ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा करने की बदनीयत से बनाया गया है। अब मुख्यमंत्री जी बताएँ कि ऐसे भू-माफ़िया भतीजे पर कार्रवाई वो करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आयेगा।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 23, 2022

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘अयोध्या में मुख्यमंत्री जी का जो मंदिर बनाया गया है, उसको बनाने वाले के चाचा ने ही यह शिकायत खुद मुख्यमंत्री जी से की है। बताया कि वो मंदिर जमीन पर अवैध कब्जा करने की बदनीयती से बनाया गया है। इसी ट्वीट में अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है कि अब मुख्यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भू-माफिया भतीजे पर कार्रवाई वो करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आयेगा।’ बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के संबंध में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘ये तो उनसे भी दो कदम आगे निकले अब सवाल ये है कि पहले कौन?’ इसी के साथ अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मंदिर की तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि मंदिर को भगवा रंग से सजाया गया है। वहीं अंदर योगी आदित्यनाथ की मूर्ति लगी हुई । उनके हाथों में भगवान श्रीराम की तरह धनुष बाण भी दिया गया है।

सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस मंदिर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लगातार दो ट्वीट के बाद भी अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यहां तक कि अभी तक अयोध्या प्रशासन ने भी कोई जवाब नहीं दिया है। उधर, दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री का यह ट्वीट उनके समर्थकों के अलावा अन्य तमाम लोगों द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है।

Tags: akhilesh yadavayodhya newsLucknow Newsyogi temple
Previous Post

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को किया गया हाउस अरेस्ट! बीजेपी नेता के ट्वीट से मचा तहलका

Next Post

उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश: अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
Next Post
Video of BJP MLAs

उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश: अखिलेश

यह भी पढ़ें

Jacqueline Fernandez gifts

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की कार

28/10/2020
Investment

16 देशों से उप्र को मिले सात लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

23/12/2022
PM Modi, Mallikarjun Kharge

तेजस्वी यादव के बाद अब खरगे ने जातिगत जनगणना पर पीएम को लिखा पत्र, कही ये बात

06/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version