• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

Writer D by Writer D
25/10/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों में कभी घर का बिजली बिल परिवार के खर्च का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अब यही बिल हजारों महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार बन रहा है। योगी सरकार ने बिजली बिल संग्रह को ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जोड़कर सशक्तीकरण का नया रास्ता खोला है।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 16 हजार से अधिक महिलाएं आज ‘विद्युत सखी’ बनकर न केवल अपने परिवार की आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि बिजली विभाग और ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच मजबूत कड़ी भी बन रही हैं। इन महिलाओं ने अब तक 3,720 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल जमा कराकर 47 करोड़ रुपये से अधिक कमीशन अर्जित किया है। प्रदेश में विद्युत सखियों ने रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों के बिजली बिल जमा कराए हैं।

गांव में ही रोजगार, घर के पास सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के समन्वय से संचालित योजना ने ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए हैं। इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि महिलाओं को कमाई के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा। वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बिल जमा कराकर आय अर्जित कर रही हैं।

इससे घरेलू जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है। दूसरी ओर, ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए दूर स्थित विद्युत कार्यालयों और भुगतान केंद्रों तक जाने से राहत मिली है।

विद्युत सखियों की उपलब्धि का अंदाजा उनके जरिए हुए राजस्व संग्रह से लगाया जा सकता है। उन्होंने अब तक 3,720 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह किया है और इसके जरिए 47 करोड़ रुपये से अधिक कमीशन अर्जित किया है। प्रदेश में अब तक 31 हजार से अधिक महिलाओं को विद्युत सखी के रूप में पंजीकृत किया गया है। इनमें 16 हजार से अधिक महिलाएं सक्रिय रूप से बिल संग्रह का कार्य कर रही हैं।

हर बिल के साथ बढ़ रही महिलाओं की आमदनी

विद्युत सखी योजना में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ा जाता है। ई-वॉलेट के माध्यम से वे उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा करती हैं और इसके बदले निर्धारित कमीशन प्राप्त करती हैं।

विद्युत सखियों को 2,000 रुपये तक का बिल जमा कराने पर 20 रुपये तक कमीशन मिलता है। इस व्यवस्था ने महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर आय अर्जित करने का अवसर उपलब्ध कराया है। साथ ही, गांवों में डिजिटल भुगतान की पहुंच भी बढ़ रही है।

बिजली विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बनीं मजबूत कड़ी

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार के अनुसार, प्रदेश में 16 हजार से अधिक सक्रिय विद्युत सखियां ग्रामीण उपभोक्ताओं तक सेवाएं पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनका सामाजिक सम्मान भी बढ़ रहा है।

वहीं, बिजली विभाग को राजस्व संग्रह का अतिरिक्त माध्यम मिला है। उपभोक्ताओं को घर के पास भुगतान सुविधा मिलने से समय और आवागमन का खर्च भी बच रहा है। इस तरह विद्युत सखी योजना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका, बिजली बिल संग्रह और स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं को जोड़ने का माध्यम बन रह

Tags: up newsvidyut sakhis
Previous Post

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

Next Post

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का

27/02/2023
Plane crashes into Beijing's tallest building

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
cyclone yass

झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त, बिजली के तारों पर गिरे पेड़

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version