• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share market) में गिरावट का दौर जारी है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही आज एक बार फिर दबाव में काम करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से दोनों सूचकांक नीचे गिरते चले गए। बिकवाली के दबाव की वजह से पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था। हालांकि शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले एक घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share market) के दिग्गज शेयरों में से ज्यादातर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इन शेयरों में से एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा, बीपीसीएल और नेस्ले के शेयर 1.11 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर अडाणी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो, यूपीएल, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर 4.38 प्रतिशत से लेकर 2.07 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,967 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 400 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,567 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 23 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 132.62 अंक टूट कर 59,331.31 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में मामूली उतार-चढ़ाव भी नजर आया। शुरुआती खरीदारी के कारण सेंसेक्स उछलकर 59,441.13 अंक तक पहुंचा। लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार पर बिकवाली का दबाव बन गया।

बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक तेजी से नीचे गिरने लगा। सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 526.29 अंक टूट कर 58,937.64 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 496.41 अंक की गिरावट के साथ 58,967.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज पीएम मोदी जारी करेंगे पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज कमजोर शुरुआत की। ये सूचकांक 37.20 अंक की गिरावट के साथ 17,428.60 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती खरीद के कारण निफ्टी भी पहले 15 मिनट के कारोबार में उछलकर 17,451.60 अंक अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक नीचे गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 158.55 अंक की कमजोरी के साथ 17,307.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 131.69 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,332.24 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 35.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,430 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 141.87 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,463.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 45.45 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,465.80 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

UP Board 12वीं की परीक्षा देने पहुंचे 51 साल के बीजेपी के पूर्व विधायक

Next Post

अतीक की पत्नी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, पति और बेटों के एंकाउंटर की जताई आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
SBI
Business

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Next Post
Shaista Parveen

अतीक की पत्नी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, पति और बेटों के एंकाउंटर की जताई आशंका

यह भी पढ़ें

Arms Factory

अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाभोड़, तीन गिरफ्तार

21/11/2023
Purnima

इस दिन मनाई जाएगी चैत्र पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

04/04/2024
Swami Prasad Maurya

साइकिल की सवारी करने वाले स्वामी प्रसाद को बड़ा झटका, बीजेपी प्रत्याशी से मिल रही करारी शिकस्त

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version