• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक की पत्नी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, पति और बेटों के एंकाउंटर की जताई आशंका

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Shaista Parveen

Shaista Parveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की सरेआम हत्या के मामले में  नामजद बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उमेश पाल हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। यह आशंका भी जताई है कि उनके पति अतीक अहमद और बेटों का पुलिस एनकाउंटर कर सकती है।

बेटों की जान को खतरा

बसपा से जुड़ीं शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) ने लिखा है कि इस हत्याकांड से उसके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उनके दो नाबालिग बेटों को पुलिस कई दिन से उठाए हुए है और उनके बच्चों की जान को खतरा है। पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस उनके बेटों का एनकाउंटर कर सकती है। पति अतीक अहमद और देवर अशरफ की पुलिस जेल में ही हत्या करा सकती है। शाइस्ता ने योगी आदित्यनाथ से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।

44 सेकेंड में हुई थी हत्या

आपको बता दें कि प्रयागराज में शुक्रवार को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान उनकी और उनके गनर की गोली लगने से मौत हो गई। बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था।

अतीक पर उमेश की भी हत्या का आरोप

राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उमेश पाल की हत्या का आरोप भी अतीक अहमद पर लग रहा है। पुलिस ने उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तरफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अतीक अहमद के साथ ही अतीक के भाई, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक अहमद के दो बेटों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिरासत में अतीक के दोनों बेटे

प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों के साथ करीब 14 संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। कौशांबी और प्रतापगढ़ में प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद से जुड़े चार युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अतीक अभी साबरमती जेल में बंद है। अतीक पर 100 क्रिमनल केस दर्ज हैं।

क्या है राजू पाल हत्याकांड

2004 में अतीक अहमद ने यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इससे पहले अतीक अहमद इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक थे, लेकिन सांसद बन जाने के बाद उन्होंने सीट खाली कर दी थी। इस सीट पर हुए सपा ने अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को अपना उम्मीदवार बनाया।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का

इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को हरा दिया। पहली बार विधायक बने राजू पाल की कुछ महीने बाद ही 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में देवी पाल और संदीप यादव नाम के दो लोगों की भी मौत हुई थी। इस मामले में अतीक अहमद मुख्य आरोपी है।

Tags: Atiq Ahmedcm portalcm yogiPrayagraj NewsRaju Pal Murder CaseShaista Parveenumesh pal murder caseup news
Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का

Next Post

रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंचे मास्टर साहब

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: योगी आदित्यनाथ

29/06/2026
Congressmen clash in front of the National Secretary
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात

29/06/2026
Next Post
Teacher came to school with revolver

रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंचे मास्टर साहब

यह भी पढ़ें

तेजस्वी सूर्या

अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने से रोजगार का सृजन होता है : तेजस्वी

26/10/2020
Roadways Buses

अब और सुरक्षित व सुलभ होंगी यूपी रोडवेज की बसें

13/03/2024
arrested

पुलिस ने सात वांछित इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version