• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

Writer D by Writer D
26/06/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Plane crashes into Beijing's tallest building

Plane crashes into Beijing's tallest building

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा (Plane Crashes) हुआ। शहर की सबसे ऊंची इमारत सिटिक टॉवर (चाइना जुन) से एक छोटा विमान टकरा गया। टक्कर के बाद विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने आसपास की सड़कों को तुरंत बंद कर दिया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में इमारत से विमान के टुकड़े नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। टक्कर से टावर के ऊपरी हिस्से की दो कांच की खिड़कियां टूट गईं, जबकि नीचे मलबा फैल गया। घटना के बाद इमारत से लोगों को बाहर निकाला गया और मौके पर दमकल, पुलिस और एम्बुलेंस की कई टीमें पहुंच गईं।

पायलट अकेला था, लैंडिंग से पहले हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान एक हल्का स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट था, जिसकी पहचान B-12PP के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विमान ने करीब आधे घंटे पहले शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और शाम करीब 5:40 बजे वापस लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह अपने निर्धारित उड़ान मार्ग से भटक गया और सिटिक टॉवर से टकरा गया।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान का सिग्नल बीजिंग के ईस्ट फिफ्थ रिंग रोड इलाके के पास अचानक गायब हो गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। शुरुआती जानकारी में पायलट के अलावा विमान में किसी अन्य व्यक्ति के होने की पुष्टि नहीं हुई है।

राहत-बचाव अभियान जारी, हताहतों की पुष्टि नहीं

घटना के तुरंत बाद बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। इमारत को एहतियातन खाली कराया गया है। फिलहाल अधिकारियों ने किसी के घायल होने या मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत है सिटिक टॉवर

सिटिक टॉवर, जिसे चाइना जुन भी कहा जाता है, बीजिंग के चाओयांग जिले के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित है। करीब 528 मीटर (1,700 फीट) ऊंची यह गगनचुंबी इमारत चीन की राजधानी की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल है और इसमें 108–109 मंजिलें हैं।

Tags: # world newsChinainternational Newsplane crashes
Previous Post

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से भारतीय उद्यमियों के समूह ने की भेंट

21/12/2022
AK Sharma

ऊर्जा एवं नगर विकास में आए निवेश को धरातल पर उतारने के लिए क्रियान्वयन शुरू

16/02/2023
Adhir Ranjan

राष्ट्रपति से मिलकर मागूंगा माफी, ऐसे माफी नहीं मागूंगा: अधीर रंजन

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version