Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धोनी का ‘हुक्का’ पीते हुए वीडियो वायरल, कैप्टन कूल के इस अंदाज़ ने फैंस के उड़ाए होश

MS Dhoni

MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम सीएसके के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता दुनियाभर में है। भारत और अन्य देशों के युवा क्रिकेटरों के साथ करोड़ों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के होश उड़ा दिये हैं।

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी (MS Dhoni) हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो पर माही का बचाव करते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग ने पूर्व भारतीय कैप्टन को ट्रोल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में धोनी ( MS Dhoni ) को दुबई में छुट्टियों के दौरान कैद किया गया है।

धोनी के दोस्तों ने किया 15 करोड़ की धोखाधड़ी, क्रिकेटर ने दर्ज कराया क्रिमिनल केस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं। इसी दौरान वह हुक्का पीते हुए दिखे। धोनी ने पहले हुक्का मुंह में लगाकर धुआं खींचा और फिर वो धुंआ बाहर करते हुए दिखे।

Exit mobile version