• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 से प्रदेश में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Writer D by Writer D
14/11/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने अनेक स्तर पर प्रयास किए हैं। इसी क्रम में अब पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप एवं सीएम योगी के निर्देश पर 15 नवंबर, 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक पूरे प्रदेश में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Yatra) का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से न सिर्फ नगरीय निकायों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा, बल्कि पात्र एवं संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया को ऑन द स्पॉट पूर्ण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सचिव आवासन एवं शहरी मंत्रालय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यान्वयन एवं जनभागीदारी को सुनिश्चित किए जाने के संबंध में सभी प्रदेश सरकारों को पत्र लिखा था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने सभी नगर आयुक्तों एवं नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को यात्रा हेतु निर्देशित किया है।

निकायों में शुरू हुईं तैयारियां

प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग अमृत अभिजात द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के नगरीय निकायों में सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से जन सुविधाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे कमजोर लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पत्र को संज्ञान मे लेते हुए सभी नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल कार्यान्वयन एवं व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद नगरीय निकायों में यात्रा के संचालन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारिया शुरू हो गई हैं।

लाभ से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने का प्रयास

विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) का उद्देश्य प्रदेश के नगरीय निकायों में संचालित नगर विकास विभाग की योजनाओं का लाभ जन जागरूकता के माध्यम से वंचितों, कमजोरों एवं पात्र लोगों तक पहुंचाना है, जो पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित है। इसके माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों में संचालित नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन जागरूकता लाना, सरकारी योजनाओं के संबंध में लाभार्थियों से बातचीत एवं व्यक्तिगत कहानियों और अनुभवों को साझा करना और नगर विकास विभाग की योजनाओं के पात्र और संभावित लाभार्थियों का यात्रा के दौरान ही नामांकन किया जाना सुनिश्चित करना होगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra)  के तहत प्रदेश में आईईसी वैन द्वारा निर्धारित अवधि में ऑडियो, वीडिओ विजुअल, ब्रोशर, पैम्पलेट, बुकलेट आदि के माध्यम से जनहित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsViksit Bharat Sankalp YatraYogi News
Previous Post

बाल दिवस पर बच्चों से मिले सीएम, दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

Next Post

भारत-नेपाल सीमा पर जौलजीवी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

29/10/2025
AK Sharma held a high-level review meeting.
उत्तर प्रदेश

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

29/10/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार का शानदार प्रदर्शन

29/10/2025
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

29/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

29/10/2025
Next Post
CM Dhami

भारत-नेपाल सीमा पर जौलजीवी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Naxalites

कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, अब तक तीन नक्सली ढेर

16/11/2024
रमापति त्रिपाठी

स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाएं : रमापति

14/11/2020
Dead Bodies

कच्ची दीवार में दबकर बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version