• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा राज में गांव पूर्णतया उपेक्षित हैं : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का किसानों के प्रति रवैया पूर्णतया अपमानजनक और संवेदनशून्य है। किसान विरोधी तीन कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर चल रहा ऐतिहासिक किसान आंदोलन 10 महीने पूरे कर चुका है। और लगातार उसका स्वरूप और आकार बढ़ता ही जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि अर्थव्यवस्था में ग्रामीण कृषि का प्रथम स्थान आता है। भाजपा राज में गांव पूर्णतया उपेक्षित हैं। खेती-किसानी बर्बाद है। किसान को न तो फसलों का एमएसपी मिल रही है और नहीं किसान की आय दोगुनी करने का वादा निभाया जा रहा है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। जब भाजपा सरकार बकाया ही नहीं दे पा रही है तो वह उस पर लगने वाला ब्याज कहां से अदा करेगी?

उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते कृषि में उपयोग आने वाली चीजें महंगी हो रही है। सिंचाई में काम आने वाला डीजल महंगा हो गया है। बिजली महंगी हो गई है। कीटनाशक, बीज, दवा, खाद सभी मंहगी है। इससे कृषि उत्पादों की लागत स्वभाविक रूप से बढ़ी है जबकि किसान को लागत मूल्य भी फसल बिक्री से नहीं मिल पाता है।

सपा नेता ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय कृषि और ग्रामीण विकास के लिए 75 प्रतिशत बजट राशि रखी गई थी। सिंचाई मुफ्त की गई थी। बुवाई से पहले ही यूरिया डीएपी, दवा, कीटनाशक आदि का स्टॉक जमा कर लिया जाता था ताकि समय पर उनका अभाव न हो। भाजपा सरकार न तो बाढ़ में बचाव कर पाती है न किसान को एमएसपी दिला पाती है नहीं उसके उत्पाद के लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था कर पाती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आज बुरी तरह आक्रोशित है वह भाजपा सरकार में शोषण और काले कानूनों का शिकार है। भाजपा सरकार उसकी उचित मांगे मानने को भी तैयार नहीं है। अब किसान ऐसी अमानवीय सरकार से निजात पाने को तत्पर हैं। समाजवादी सरकार में ही किसानों के साथ न्याय होगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मार कर 1.11 लाख की लूट, बदमाश फरार

Next Post

सरकार बनने पर परिवार की एक महिला को रोजगार देंगे: संजय सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य, तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर: मुख्यमंत्री

14/08/2025
Pooja Pal
Main Slider

सीएम योगी की तारीफ करना पूजा पाल को पड़ा महंगा, अखिलेश ने पार्टी से कर दिया आउट

14/08/2025
Rahul Gandhi
राजनीति

राहुल गांधी को “जान को खतरा” मामले में ट्विस्ट, वकील ने बिना सहमति दाखिल की थी अर्जी

14/08/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कूप मंडूक : योगी आदित्यनाथ

14/08/2025
cm yogi
Main Slider

विकसित भारत के इंजन के रूप में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेशः योगी आदित्यनाथ

14/08/2025
Next Post

सरकार बनने पर परिवार की एक महिला को रोजगार देंगे: संजय सिंह

यह भी पढ़ें

ICMR

ICMR का बड़ा ऐलान : ​प्लाज्मा थेरेपी को जल्द किया जा सकता है बंद

21/10/2020
The bully tried to burn the woman alive

यादव हूं इसलिए देता हूं गाली…, दबंग ने महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास

19/03/2024
Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version